Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउदयपुरखेलराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीय

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रदेश में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आधिकारिक लोगो लॉंच किया, कहा-इस प्रतियोगिता से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

जयपुर || खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कल जयपुर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आधिकारिक लोगो लॉंच किया। आमेर के जलेब चौक पर आयोजित हुए कार्यक्रम में श्री राठौड ने गेम्स के शुभंकर, एंथम, टॉर्च और जर्सी का भी अनावरण किया। इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि सरकार  खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन खेलों का आयोजन राज्य की धरोहर का उत्सव होने के साथ-साथ युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। श्री राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के शुभंकर राजकीय पशु ऊँट और पारंपरिक अभिवादन “खम्मा घणी” से प्रेरित हैं। गौरतलब है कि ये गेम्स 24 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक राज्य के सात शहरों में आयोजित किये जायेंगे। इनमें विभिन्न राज्यों के 4000 से अधिक खिलाड़ी और अन्य स्टाफ सहित कुल 8000 लोग भाग लेंगे। इस दौरान खिलाडी 24 खेल विधाओं में भाग लेंगे, जिनमें 23 पदक खेल और एक प्रदर्शन इवेंट शामिल है।

Related posts

*महाकाल मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखने के निर्देश*

Jansamvad Express Digital

7 हजार वोट से मोहन केबिनेट के मंत्री की हार: कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए मंत्री बने और हार गए चुनाव

Jansamvad Express Digital

महाकाल दर्शन कर लौट रहे श्रधालुओ से भरी बस की ट्रक से भिडंत एक की मौत

Leave a Comment