Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयदेवासभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

देवास- मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों के खाते में भावांतर की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल || मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवम्‍बर गुरूवार को प्रदेश के 1.33 लाख किसानों को 233 करोड़ रुपए की भावांतर राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भावांतर योजनांतर्गत प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को देवास में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवास जिले के 183 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत के 8 विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 नवम्‍बर को प्रातः 11.30 बजे देवास पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 01.35 बजे देवास से इन्‍दौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Related posts

अभिनेता सुनील शेट्टी बेटे के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल , केबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी परिवार के साथ आए

इंदौर आए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी उज्जैन बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल हुए

नाले जाम, सड़क बनी तालाब — बारिश में प्रशासन की अनदेखी बेहिसाब!

Leave a Comment