Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भगवान बाबा महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

उज्जैन || श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दिव्या दत्ता सुबह करीब 8 बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं। नंदी हॉल से पूजन के बाद उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। दिव्या दत्ता महाकाल मंदिर में सुबह 8 बजे होने वाली भोग आरती में भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि आज आध्यात्मिक नगरी उज्जैन आकर भगवान महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला। आरती के दौरान ऐसा लगा जैसे मैं स्वयं भगवान महाकाल के चरणों में नमन कर रही हूं।

बाबा महाकाल की आरती में शामिल होने और दर्शन करने के बाद अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बाबा महाकाल के दरबार में आते ही एक पॉजिटिव एनर्जी मिली। जब मेने बाबा महाकाल के दर्शन किए तो ऐसा लगा मानो जैसे मैं बाबा महाकाल के बिल्कुल करीब हूं।

आज बाबा महाकाल के जो अद्भुत दर्शन हुए और जिस प्रकार से यह आरती हुई उसने मेरे दिल को छू लिया। आज मेरी आत्मा तृप्त हो गई इस प्रकार के दर्शन करवाने के लिए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति और यहां सेवा कर रहे हैं सभी लोगों का धन्यवाद।

Related posts

परिक्षार्थियो को जमीन पर बैठा कर ली जा रही परीक्षा- शिक्षा के नाम पर खोखले दावे

Jansamvad Express Digital

दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका : हादसे से दहल गई दिल्ली, कार के परखच्चे उड़े, कई लोग घायल

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश में फिर महिला से सामूहिक दुष्कर्म , महिला ने कहा चार लोगो ने की दरिंदगी

Leave a Comment