Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

तेलुगु सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मेका श्रीकांत ने श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में पहुंचे

उज्जैन ||  तेलुगु सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मेका श्रीकांत मंगलवार तड़के चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। श्रीकांत ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

श्रीकांत नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आरती देखते नजर आए। इस दौरान वे भगवान महाकाल का जाप करते रहे। भस्म आरती के बाद उन्होंने नंदी का पूजन किया और देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने पंडित के माध्यम से भगवान को जल अर्पित किया।.

मेका श्रीकांत तेलुगु सिनेमा के ख्यातिप्राप्त अभिनेता हैं। उन्होंने अब तक 125 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वे फिल्म विरोधी के निर्माता भी रह चुके हैं। दर्शन के बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से श्रीकांत का सम्मान भी किया गया।

इस मौके पर श्रीकांत ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था, साफ-सफाई तथा मंदिर समिति के कार्यों की सराहना की और सभी श्रद्धालुओं से महाकाल मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल होने की अपील की।

Related posts

PM आवास के बाहर भारी बवाल: राहुल-प्रियंका गांधी को पुलिस ने घसीटकर बस में डाला, अखिलेश यादव भी हिरासत में!

लिटिल सनशाइन प्ले स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान किया , एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर फाग उत्सव मनाया

47 बच्चो को स्कूल बैग शिक्षण सामग्री एवं बिस्किट का वितरण किया गया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment