Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

नगर निगम उज्जैन ने जप्त की अमानक स्तर की पोलीथिन ,कार्यवाही के दोरान जप्त पोलीथिन से बनेगी सड़क

उज्जैन  उज्जैन नगर निगम के द्वारा शहर में प्रतिबंधित अमानक स्तर की पोलीथिन मामले में एक बड़ी कार्यवाही की है , नगर निगम की टीम को पोलीथिन का बड़े स्तर पर काम करने वाले व्यापारी की जानकारी लगी जिसके बाद निगम के अमले ने सूरज नगर स्थित व्यापारी के गोदाम पर दबिश देते हुए शनिवार को अमानक स्तर की पोलीथिन को गोदाम में ही जप्त कर गोदाम को सिल करने की कार्रवाही को अंजाम दिया था , लेकिन गोदाम में रखे माले के मालिक ने देर रात को सिल किये हुए गोदाम के ताले को तोड़कर माल निकाला गया जिसकी जानकारी निगम अधिकारियो को लगी तो देर रात ही उपायुक्त संजेश गुप्ता दलबल के साथ मोके पर पहुचे और मोके पर शेष बचे माल को कब्जे में लिया वही मोके पर निगम द्वारा सुरक्षा गार्ड छोड़ा गया वही रविवार सुबह से ही निगम के अधिकारी दलबल के साथ मोके पर पहुचे और मोके से माल को हटाने की कार्रवाही शुरू की निगम अब तक 40 क्विंटल माल को जप्त कर चुकी है जिसे खाली करने के लिए निगम डंपरो का उपयोग किया गया वही अब निगम उक्त मालिक पर भी प्रकरण दर्ज करवाने की तेयारी कर रही है संबंधित द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए ताला तोड़ा गया इसी क्रम में निगम द्वारा आज संपूर्ण सामग्री को जप्त किया गया



सड़क बनाने के काम में आएगी जप्त पोलीथिन 

नगर निगम के उपायुक्त और स्वास्थ विभाग के प्रभारी संजेश गुप्ता ने बताया की उक्त जप्त की गई पोलीथिन को पर्यावरण के मद्देनजर जलाकर नष्ट करने की जगह इसके दाने बनाकर सड़क निमार्ण करने के काम में लिया जाएगा , इसी के साथ उन्होंने एक उपाय और बताया की नगर निगम के एम आर 5 स्थित प्लांट कर प्लास्टिक के दाने बनाकर उनसे बेग बनाए जाते है पोलीथिन उसके लिए भी उपयोग किया जा सकता है






मालीपुरा स्थित कमला इंटरप्राइजेस  पर भी होगी        कार्यवाही   




नगर निगम द्वारा सूरज नगर में जिस गोदाम पर कार्यवाही की गई थी उक्त गोदाम मालीपुरा स्थित कमला इंटरप्रायजेस का बताया जा रहा है वही देर रात सम्बंधित द्वारा ही सिल किये गए गोदाम का ताला तोड़ कर माल निकाला गया था हसे केजर निगम द्वारा सम्बंधित पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाने की तेयारी कर रही है जिसको लेकर निगम द्वारा एक पत्र क्षेत्रीय थाना पुलिस को लिखा गया है


Related posts

Israel-Iran War LIVE: ईरान ने इजरायल पर दागीं 150 मिसाइलें:78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल

चिमनगंज थाने का आरक्षक रिश्वत लेते पकडाया, सट्टा कारोबार शुरू करवाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत , तो क्या थाना प्रभरी चलवा रहे अवैध कारोबार

Jansamvad Express Digital

न्यू इयर को लेकर इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भी तेयारी शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment