Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेश

नागदा के लोगो के सपनो पर फिरा पानी , नहीं हुई नागदा को जिला बनाने की घोषणा

उज्जैन | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान के आज के नागदा के कार्यक्रम को नागदा के रहवासी और नेता नागदा को जिला बनाने की घोषणा से जोड़ कर देख रहे थे , हर कोई यह मान कर चल रहा था की आज प्रदेश के मुखिया नागदा में होंने वाले कार्यक्रम में नागदा को जिला बनाने की घोषण कर सकते है लेकिन पुरे कार्यक्रम होने तक मुख्यमंत्री ने इस प्रकार की कोई घोषण नही की |

जबकि जनता के सामने ही शर्त रख दी मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप दोबारा सरकार बनाओ हम उन्हेल को तहसील और नागदा को जिला बनाएंगे।।

आज होने वाले कार्यक्रम के पहले  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से जो उम्मीद  नागदा के नेताओं को थी उसमें उन्हें आशा की सफलता नहीं मिली ,लेकिन चुनावी साल में एक बार फिर कांग्रेस के विधायक को आक्सीजन मिल गई और वह कांग्रेस की सरकार में नागदा को जिला बनावाने का वादा कर रहे है |

वही  दिलीप गुर्जर कहीं न कहीं मुख्यमंत्री के इस दौरे से मजबूत हुए हैं क्योंकि कांग्रेस विधायक दिलीप गुर्जर गुट ने ही  आज जोर-शोर से नागदा को जिला बनाने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने रखी थी,, उधर दूसरे दिलीप शेखावत जो पूर्व में भाजपा से विधायक रहे हैं वह सीएम के साथ रथ पर सवार थे सांसद अनिल फिरोजिया से लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव भी  मुख्यमंत्री  के साथ रथ  पर मौजूद थे  सभी ने एक स्वर से सीएम से नागदा को जिला बनाने की बात कही–

लेकिन जब बारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आई तो उन्होंने कहा कि नागदा को जिला बनाने की मांग उठ रही है नागदा को जिला बनाने की आवश्यकता है इसलिए इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो भी तहसील इसमें शामिल होना चाहती है उनकी मर्जी के अनुसार नागदा जिले में शामिल किया जाएगा |यानी एक बार फिर मुख्यमंत्री ने नागदा को जिला बनाने की घोषणा पर अपना गोलमोल जवाब देकर नागदा को जिला बनाने के महत्वपूर्ण मुद्दे से पल्ला झाड लिया |

Related posts

रतलाम मेडिकल कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में छात्रा यु टर्न शिकायत ली वापस , आरोपी छात्र के विरुद्ध कालेज की अनुशासन कमेटी करेगी कार्रवाई

तेलंगाना मिनिस्टर मल्ला रेड्डी ने रणबीर की फिल्म प्रमोशन के दोरान दिया विवादित बयान कहा मुंबई पुरानी हो गई अब हैदराबाद की तरफ रुख होगा

Jansamvad Express Digital

शिवराज मंत्री मंडल में तीन और मंत्री शामिल , बिसेन शुक्ला और लोधी बने मंत्री

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment