Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

निर्विरोध जितने के लिए गुजरात के सूरत में भाजपा ने चलाया आपरेशन निर्विरोध , कांग्रेस का प्रत्याशी ही मिला था भाजपा से

Surat:- गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भाजपा की​ निर्विरोध जीत के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी ने ही भाजपा से हाथ मिला लिया था। भाजपा की ओर से कुंभाणी को ऑपरेशन निर्विरोध की स्क्रिप्ट मिली। इसके अनुसार ही नीलेश कुंभाणी ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई को अंधेरे में रखते हुए पैंतरे चले।

कुंभाणी ने अपने नामांकन पत्र के प्रस्तावकों में कांग्रेस कार्यकर्ता-कैडर मेंबर की बजाय रिश्तेदार और करीबियों को रखा। कुंभाणी ने अपने परचे में प्रस्तावक बहनोई जगदीया सावलिया और बिजनेस पार्टनर ध्रुविन धामेलिया और रमेश पोलरा को बनाया।

नीलेश कुंभाणी ने कांग्रेस पार्टी के डमी प्रत्याशी सुरेश पडसाला का प्रस्तावक भी अपने भांजे भौतिक कोलडीया को बनवाया। परचा दाखिल करते वक्त भी कुंभाणी किसी भी प्रस्तावक को चुनाव अधिकारी के सामने नहीं ले गए।

चारों प्रस्तावकों ने हस्ताक्षर फर्जी होने का शपथपत्र दे दिया और खुद अंडर ग्राउंड हो गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अपनाई गई। कोई भी सामने नहीं आया। इसके बाद कुंभाणी और डमी प्रत्याशी सुरेश पडसाला का पर्चा खारिज हो गया।

सूरत में भाजपा के इस ऑपरेशन निर्विरोध का एपिसेंटर बना सूरत का फाइव स्टार होटल ली-मैरेडियन। यहां से 24 घंटे तक ऑपरेशन निर्विरोध की कार्रवाई का संचालन हुआ। ये कवायद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की सीधी निगरानी में हुई।

Related posts

फारुख अब्दुल्ला को ED का समन जारी ,मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज पूछताछ के लिए बुलाया

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि बाबा महाकाल दर्शन करने आए

Jansamvad Express Digital

पेशाब करने वन्दे भारत ट्रेन में चढ़ा व्यक्ति ,भोपाल से उज्जैन पहुंचा ,जुर्माना भी लगा

Leave a Comment