लुधियाना | पंजाब राज्य के लुधियाना जिले में रविवार को गैस लीक होने का एक मामला सामने आया उक्त घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसा ग्यारसपुरा स्थित एक इमारत में सुबह 7 बजे के करीब हुआ। लुधियाना अनुविभागीय अधिकारी स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 11 लोग बेहोश हो गए। फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
यहां की विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि इमारत में मिल्क बूथ बना था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। इसके बाद घटना का पता चला। जहां गैस रिसाव हुआ है, उस इमारत के 300 मीटर के दायरे में जाने पर लोग बेहोश हो रहे हैं। किस गैस का रिसाव हुआ और इसकी वजह क्या है, यह जानकारी अभी नहीं आई है।
CM मान ने जताई चिंता कहा हर संभव मदद करेंगे
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के सीएम भगवंत मान ने कहा- लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक की घटना बेहद दुखद है। स्थानीय प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इस बारे में जल्दी ही पूरी जानकारी दी जाएगी।
ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਫ਼ੈਕਟਰੀ ਦੀ ਗੈਸ ਲੀਕ ਦੀ ਘਟਨਾ ਬੇਹੱਦ ਦੁੱਖਦਾਇਕ ਹੈ..ਪੁਲਿਸ, ਪੑਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ NDRF ਟੀਮਾਂ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਹਨ ..ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਪਹੁੰਚਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ..ਬਾਕੀ ਵੇਰਵੇ ਜਲਦੀ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 30, 2023
मान ने अपने ट्विटर पर पंजाबी में लिखा है —
लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है..पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है..हर संभव मदद की जा रही है..बाकी जानकारी जल्द..


