Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराज्यराष्ट्रीय

पंजाब के लुधियाना में गैस लीक, बच्चों समेत 9 लोगों की मौत इलाका सील

लुधियाना | पंजाब राज्य  के लुधियाना जिले में रविवार को गैस लीक होने का एक मामला सामने आया उक्त घटना में  9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसा ग्यारसपुरा स्थित एक इमारत में सुबह 7 बजे के करीब हुआ। लुधियाना अनुविभागीय अधिकारी स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 11 लोग बेहोश हो गए। फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

यहां की विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि इमारत में मिल्क बूथ बना था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। इसके बाद घटना का पता चला। जहां गैस रिसाव हुआ है, उस इमारत के 300 मीटर के दायरे में जाने पर लोग बेहोश हो रहे हैं। किस गैस का रिसाव हुआ और इसकी वजह क्या है, यह जानकारी अभी नहीं आई है।

CM मान  ने जताई चिंता कहा हर संभव मदद करेंगे 
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के सीएम भगवंत मान ने कहा- लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक की घटना बेहद दुखद है। स्थानीय  प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इस बारे में जल्दी ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

मान ने अपने ट्विटर पर पंजाबी में लिखा है —

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है..पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है..हर संभव मदद की जा रही है..बाकी जानकारी जल्द..

Related posts

सावन का हुआ समापन, अब भादो आया : सावन के सोमवार पर बाबा की अंतिम सवारी धूमधाम से निकली , मुख्यमंत्री डॉ यादव हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम की पवित्रता पर उठे सवाल: TDP ने खड़े किये कई सवाल

Jansamvad Express Digital

ऋषिकेश और इंदौर की ट्रेन में शरीर के टुकड़े मिलने वाले मामले में पुलिस का खुलासा , उज्जैन के कमलेश ने दिया वारदात को अंजाम

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token