Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान : 4 मई को आएगा परिणाम

  • पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगी वोटिंग
  • तमिलनाडु असम-केरल-पुडुचेरी एक चरण में होगा मतदान

नई दिल्ली: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग के द्वारा कर दी गई है। पश्चिम बंगाल , असम तमिलनाडु , केरल और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है , पश्चिम बंगाल में दो चरण 23 अप्रेल और 29 अप्रेल को वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होगी जबकि तमिलनाडु 23 अप्रेल केरल असम और पुडूचेरी में 09 अप्रेल को वोटिंग होगी, वही सभी पांच राज्यों में परिणाम एक साथ 04 मई को घोषित किये जाएँगे |आपको बता दे सभी पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून में खत्म हो रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों-यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता हैं। यहां 824 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन राज्यों में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है।

2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे।

*4 राज्यों में SIR, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे*

जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था।

Related posts

महाकाल लोक फेस 2 के निर्माण के चलते महाकाल मंदिर का अन्नक्षेत्र हुआ बंद अब नए भवन के बनने के बाद होगा शुरू

jansamvadexpress

भारत की पहली बोल पर ही विकेट गिरा :अब तुर्की के भरोसे खड़ा पाकिस्तान

jansamvadexpress

उज्जैन- प्राचीन शासन व्यवस्था में गणतंत्र का प्रथम उद्घोष करने वाले शहर उज्जैन के ऐतिहासिक प्रमाणों की पुष्टि की जाएगी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token