Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम में 11 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

नई दिल्ली || प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम के एर्नाकुलम में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। श्री मोदी ने भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में पॉली-प्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी। इस परियोजना में 5 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इकाई की क्षमता चार सौ किलो टन प्रति वर्ष है। पॉली-प्रोपाइलीन पैकेजिंग, ऑटोमोटिव घटकों, चिकित्सा उपकरणों, वस्त्रों और घरेलू उत्पादों में उपयोग होने वाली एक आवश्यक सामग्री है।

प्रधानमंत्री ने दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। पहली परियोजना राष्‍ट्रीय राजमार्ग-66 के थलापडी-चेंगला खंड पर छह लेन का निर्माण है, जिसे 2 हजार 650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह खंड मुंबई-कन्याकुमारी आर्थिक गलियारे का हिस्सा है। यह कासरगोड और कन्नूर तथा मंगलौर और मुझापिलंगड सहित पड़ोसी क्षेत्रों के बीच संपर्क को मजबूत करेगा।

दूसरी परियोजना वेंगलम से रामनट्टुकरा तक कोझिकोड बाईपास का छह लेन का निर्माण है। इसकी लागत लगभग 2 हजार 140 करोड़ रुपये है। श्री मोदी ने एर्नाकुलम में एक रैली को भी संबोधित किया।

Related posts

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर में भारत आएंगे

jansamvadexpress

इन्तजार की घडी ख़त्म टनल से बाहर आए सभी 41 मजदुर सफल हुआ रेस्क्यू आपरेशन

jansamvadexpress

Google और Meta को ED का नोटिस, बेटिंग ऐप को प्रमोट करने का आरोप-सूत्र

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token