Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल सरकार की कड़ी आलोचना की

नई दिल्ली || राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने आज पश्चिम बंगाल सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन को कमजोर किया जा रहा है। प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि यह एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कानून का शासन बेमानी हो गया है। उन्होंने दावा किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और राजनीतिक मानदंडों का कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायपालिका जैसी संस्थाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है।

श्री नड्डा ने राज्य नेतृत्व पर राष्ट्रपति पद का अपमान करने का भी आरोप लगाया। अपने संबोधन में महिला मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना श्री नड्डा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महिला मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति पद का अपमान किया है, जो देश के पहली जनजातीय राष्ट्रपति भी हैं।

उन्होंने कहा कि ये घटनाक्रम केंद्र सरकार की किसी कार्रवाई के कारण नहीं बल्कि राज्य नेतृत्व के आचरण का परिणाम हैं। श्री नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार कानून के शासन के अनुसार ही कार्य करती है।

Related posts

359 वें प्रकाश पर्व से पहले जगमगाया तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब

Jansamvad Express Digital

उत्तराखंड: 2027 कुंभ आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने की अखाड़ों के संतों के साथ बैठक

Jansamvad Express Digital

हिमाचल पहुचे प्रधानमंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित

Leave a Comment