Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए बाबा रामदेव : भ्रामक विज्ञापन मामले में हुई पेशी

नई दिल्ली |  पतंजलि आयुर्वेद के ‘भ्रामक विज्ञापन’ मामले में बाबा रामदेव सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस का जवाब दाखिल नहीं करने पर बाबा रामदेव और पतंजली के MD आचार्य बालकृष्ण को फटकार लगाई थी और 2 अप्रैल यानी आज पेश होने का निर्देश दिया था।

हालांकि, कंपनी ने इस मामले में कोर्ट से अपनी गलती पर बिना शर्त माफी मांगी थी और कहा था कि वो भ्रामक विज्ञापन नहीं दिखाएंगे। केस की सुनवाई जस्टिस हिमा कोहली और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं।रामदेव की ओर से सीनियर एडवोकेट बलबीर सिंह दलीलें रख रहे हैं।

इससे पहले 27 फरवरी की सुनवाई में कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के गुमराह करने वाले दवा विज्ञापनों पर रोक लगाई थी। इसके अलावा अवमानना कार्यवाही में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। दरअसल, कोर्ट ने पिछले साल भ्रामक विज्ञापन जारी नहीं करने का निर्देश दिया था, लेकिन कंपनी ने इसे नजरअंदाज किया।

Related posts

इंदौर ट्राफी खेलने आए क्रिकेट खिलाडियों ने किये महाकाल दर्शन: भस्म आरती में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

MP: साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते सप्लाई करने वाले गिरोह के 3 सदस्य इंदौर से गिरफ्तार, करोड़ों का लेन-देन उजागर

Jansamvad Express Digital

मकर संक्रांति पर्व पर श्रधालुओ ने शिप्रा नदी में लगाईं आस्था की डूबकी : मंदिरो में दर्शन कर किया दान पूण्य

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment