Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअपराधराजस्थानराज्यराष्ट्रीय

60 हजार की रिश्वत लेने के मामले में तहसीलदार सहित तीन गिरफ्तार

भीलवाडा || भीलवाड़ा, 12 मार्च। एसीबी अजमेर टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए भीलवाड़ा जिले की अंटाली तहसील के तहसीलदार गणेश कच्छावा को 60 हजार की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत ईमित्र संचालक हेमराज खटीक के मार्फत जमीन का पंजीयन करने के एवज में मांगी गई थी। इसमें 60 हजार रुपए की नकदी व एक ए.सी. की मांग की गई थी। जिस पर एसीबी टीम ने शुक्रवार रात को तहसीलदार के दलाल ईमित्र संचालक को 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

इसके एसीबी टीम ने तहसीलदार गणेश कच्छावा, ईमित्र संचालक हेमराज खटीक और पंजीयन के यूडीसी हनुमान सहाय मीणा को रिश्वत की मांग की बात स्वीकार करने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related posts

शिप्रा के शुद्ध और अशुद्ध पर राजनेतिक युद्ध , कांग्रेस विधायक ने मैली शिप्रा में लगाई डुबकी तो मुख्यमंत्री ने भी लगाई डुबकी

Jansamvad Express Digital

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

cradmin

उज्जैन के महाकाल लोक जयसिंहपुरा क्षेत्र स्थित संतोष पैलेस होटल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment