Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयकृषिराष्ट्रीय

भारत जल्द बनेगा कृषि और समुद्री उत्पादों का प्रमुख निर्यातक: पीयूष गोयल

नई दिल्ली || नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य उद्योग, आहार 2026’ के 40वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक कृषि बाजार में भारत के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित किया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह आयोजन भारतीय उत्पादकों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पीयूष गोयल ने कहा कि वर्तमान में भारत कृषि और समुद्री उत्पादों का दुनिया का सातवां सबसे बड़ा निर्यातक है। उन्होंने कहा कि भारत ने 38 देशों के साथ 9 मुक्त व्यापार समझौते (FTA) किए हैं, जिससे भारत को दुनिया के लगभग दो-तिहाई बाजारों में अपने उत्पाद और सेवाएं बेचने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि AAHAR जैसे मेले इन अवसरों का पूरा लाभ उठाने में मदद करते हैं।

Related posts

अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर 24 ग्राम MD ड्रग के साथ गिरफ्तार

दुकानों पर नाम लिखने वाला मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: TMC सांसद महुआ मोइत्रा पहुंची कोर्ट

100 MBBS प्रवेश सीट , 550 बिस्तर की क्षमता सहित सभी जरुरी सुविधा युक्त होगा उज्जैन का मेडिकल कॉलेज : डॉ मोहन यादव का सपना उज्जैन बने मेट्रो सीटी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment