Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी समारोह में कही बड़े-बड़े खिलाडी होगे शामिल

नई दिल्ली || क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी में समारोह शुरू हो चुके हैं। सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब दो बजे तक चली। इस दौरान कुलदीप यादव के साथ युजवेंद्र चहल और अन्य क्रिकेटर्स ने डांस किया। हल्दी के बाद मेहमानों ने स्पेशल लंच किया, जिसमें एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा है। इससे पहले ही क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मसूरी पहुंच चुकी थीं। इस शादी में शामिल होने के लिए रिंकू सिंह, कैलाश खेर, भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप और बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर भी पहुंचे। क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे हैं। मसूरी में पहुंचने के दौरान युजवेंद्र चहल ने मीडिया से कहते नजर आए कि ‘भाई की शादी है, फुल डांस होगा।’

वहीं, शाम तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पहुंच सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को शादी समारोह में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के भी शामिल होने की उम्मीद है। कुलदीप अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। मसूरी में होने वाली इस शादी को लेकर होटल और आसपास के इलाकों में खास तैयारियां की गई हैं। अभी होटल में कुलदीप यादव के दोस्त मस्ती और डांस कर रहे हैं।

यह रॉयल वेडिंग उत्तराखंड के मसूरी स्थित आलीशान आईटीसी सेवॉय होटल में हो रही है। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हुए थे, जो 14 मार्च तक चलेंगे। डिजिटल इन्विटेशन कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की गई है।

कुलदीप कल यानी 12 मार्च को देहरादून पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह कार से मसूरी पहुंचे। होटल के एंट्री गेट पर कुलदीप यादव नाचते और जश्न मनाते हुए नजर आए।

 

 

 

 

 

Related posts

कौन दर्शन करेगा कौन नहीं तय करेगा प्रशासन : सेकड़ो किसानो को बाबा महाकाल के दर्शन करने से रोका

Jansamvad Express Digital

निमोनिया के इलाज के नाम पर डेढ़ माह के बच्चे को गर्म सरिये दागे

Jansamvad Express Digital

संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए इसरो के निदेशक श्रीधर सोमनाथ ,समारोह में विद्यार्थियों को मेडल उपाधि प्रदान की

Leave a Comment