Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

देश भक्ति का जूनून ऐसा की बाइकर ने कर दिया ऐसा स्टंट

15 अगस्त यानी आजादी का दिन पास आ रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर आप तरह-तरह के वीडियो और रील्स देखेंगे, जहां कई लोग देश भक्ति के गाने गा रहे हैं और डांस कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने तो देशभक्ति दिखाने के लिए नए-नए तरीके तक खोज निकाले हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हाथ छोड़कर बाइक चलाता नजर आ रहा है. उसकी बाइक पर तिरंगा लगा हुआ है. एक ओर जहां लोग उसकी हिम्मत और देशभक्ति के जज्बे को सलाम कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस स्टंट को खतरनाक बता रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Verma (@amitvermaofficial01)

 

इस वीडियो को अमित वर्मा के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. अमित एक बाइकर हैं और अपने वीडियोज में तरह-तरह के बाइक स्टंट दिखाते रहे हैं. इस बार देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए उन्होंने अपनी बाइक पर तिरंगा लगाकर स्टंट दिखाया है. वीडियो के बैकग्राउंड में ‘मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन’ गाना चल रहा है, जिसमें अमित बाइक पर पिछली सीट पर बैठे हैं और बाइक अपने आप चलती दिखाई दे रही है. वीडियो के आखिर में और कमाल दिखाते हुए अमित बाइक की पिछली सीट पर खड़े होकर सैल्यूट तक कर रहे हैं.

Related posts

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग:भोपाल में 2 हजार से ज्यादा भावी शिक्षकों का प्रदर्शन

दिल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में आए अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में किया दो घंटे का ‘मौन आंदोलन’

Jansamvad Express Digital

सेठी नगर में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी कार को मारी जोरदार टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद,घरेलू गैस पाइपलाइन टूटी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page