Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

चोरी करने घुसे चोर : मोबाइल डिस्चार्ज हुआ तो लगा दिया चार्जिंग पर , जाते समय भूल गए

प्रदेश में इन दिनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. खाली घर तो दूर की बात हैं, अब तो लोगों से भरे घर में भी चोरी होने लगी है. हालांकि, चोरों की पहली पसंद खाली पड़े मकान ही होते हैं. पहले रेकी कर ऐसे घरों की पहचान की जाती है. उसके बाद चोर आराम से इन घरों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. गोरखपुर के शाहपुरा इलाके में भी दो चोरों ने रेकी कर ऐसे ही घर का पता लगाया. रेलवे में टीटीई महिला को जरुरी काम से पति के साथ बाहर जाना पड़ा. इसकी जानकारी चोरों को हो गई और वो आधी रात उसके घर में घुस आए.

घटना शाहपुरा इलाके की है. यहां असुरन चौराहे के पास मेडिकल कॉलोनी के क्वार्टर संख्या 190 बी को चोरों ने अपना निशाना बनाया. उन्होंने घर से बीस लाख के गहने और डेढ़ लाख कैश चुराया. लेकिन चोरों से एक बड़ी गलती हो गई. घर में चोरी करने के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल चार्जिंग कर लगाया था. भागते समय वो इस बात को भूल गए और वहीं अपना फोन छोड़ दिया. पुलिस के हाथ चोरों का मोबाइल लग गया है, जिसकी जांच की जा रही है.

खाली था घर
ये सरकारी क्वाटर रेलवे की टीटीई अंजू पांडेय का है. उनके पति रिशु नाथ त्रिपाठी बैंक कर्मचारी हैं. शनिवार को दोनों किसी काम से गांव चले गए थे. घर में ताला लगा था. अगली सुबह उन्हें जानकारी मिली कि उनके घर का ताला खुला है और सामान बिखरा है. तुरंत पति-पत्नी गोरखपुर आए. पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि घर से बीस लाख के गहने और नकदी चुराया गया है. जांच में पुलिस को घर से दो मोबाइल मिले हैं, जो कपल का नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये फोन चोरों का है, जिसे उन्होंने चार्जिंग पर लगाया होगा लेकिन ले जाना भूल गए.

Related posts

MCU में आज 450 विधार्थी को मिलेगी उपाधि ,दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़

Jansamvad Express Digital

बिन बारिश बिन बरसात शिप्रा नदी उफान पर , चार कार पानी में बही: शिप्रा नदी के घाट के मंदिर आधे डूबें

Jansamvad Express Digital

100 MBBS प्रवेश सीट , 550 बिस्तर की क्षमता सहित सभी जरुरी सुविधा युक्त होगा उज्जैन का मेडिकल कॉलेज : डॉ मोहन यादव का सपना उज्जैन बने मेट्रो सीटी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment