Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsखेलराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी पहलवानों से मिलने अखाड़े पहुचे

हरियाणा | अखिल भारतीय  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष एवं  सांसद  राहुल गांधी बुधवार सुबह हरियाणा के झज्जर के छारा गांव में पहलवानों से मिलने उनके अखाड़े में पहुंचे। यह गांव बजरंग और दीपिक पूनिया का है। राहुल ने बजरंग के साथ काफी देर अखाड़े में कुश्ती भी की।

राहुल करीब पौने घंटे तक अखाड़े में रहे। इस दौरान उन्होंने अखाड़े में कुश्ती के दांव-पेंच सीखने वाले नए पहलवानों और कोच वीरेंद्र से बातचीत की। वीरेंद्र ने ही बजरंग और दीपक पूनिया को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाए थे। दोनों ने इसी अखाड़े में कुश्ती की शुरुआत की थी।

बजरंग ने बताया कि राहुल अखाड़े में हमारा रूटीन देखने आए थे कि एक खिलाड़ी का जीवन कैसा होता है। यहां से वे दिल्ली की तरफ रवाना हो गए।

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) में चल रहे विवाद के बीच राहुल के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। बजरंग, साक्षी और विनेश फोगाट WFI के हाल के चुनाव से खुश नहीं थे। उन्होंने अपने अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है।

Related posts

कलेक्टर  रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रावण-भादौ सवारियों की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के नागरिकों को दर्शन के लिए पृथक से सुविधा मिलेगी: महापौर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया निर्णय

एमपी विधानसभा में आज पेश होगा डॉ मोहन यादव सरकार का बजट पेश : 4 लाख करोड़ से अधिक बजट में इंदौर को कई उम्मीद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment