Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

तहसीलदार गौड़ के बुरहानपुर में डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत होने पर विदाई समारोह आयोजित

रिपोर्ट:- सचित बाहेती

बदनावर। तहसीलदार अजमेर सिंह गौड़ को डिप्टी कलेक्टर बुरहानपुर पदोन्नत होने पर प्रेस क्लब बदनावर एवं श्री सहयोग सेवा संस्था द्वारा सोमानी गार्डन पर विदाई समारोह रखा गया। आयोजन में मंच पर, तहसीलदार अजमेर सिंह गौड़, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, समाजसेवी दिलीप सिंह चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रजेंद्र भट्ट, सुषमा पाठक मौजूद थे। उपस्थित सदस्यों ने तहसीलदार का साल, श्रीफल, साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। सोमानी ने गौड़ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां सहजता से कार्य करने वाले अधिकारी विरले ही मिलते हैं। गौड़ साहब उन्हीं में से एक हैं जिन्होंने कोरोना काल में जनता के साथ समन्वय के साथ कार्य किया, ड्रोन से जमीन का सीमांकन जैसे कई दायित्वों का पुरी निष्ठा से निर्वहन किया। अग्निहोत्री ने गौड़ के 3 साल के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तहसीलदार अजमेर सिंह गौड लोगों से सीधा संवाद रखते थे आमजन की समस्याओं को त्वरित निराकरण करते थे। जिसके कारण आम लोगों में गौड़ साहब की छवि एक साफ एवं स्वच्छ कर्तव्यनिष्ठ तहसीलदार के रूप में बन गईं थीं। बदनावर में खेरवास में स्थापित हो रहे सोया प्लांट के स्थापित होने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। कोरोना काल में भी आपकी सेवाएं उत्कृष्ट रही। साथ ही प्रेस क्लब सचिव नवीन चौहान, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी दिलीप सिंह चौहान, सुषमा पाठक, महेश पाटीदार ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
गौड़ ने भी बदनावर अनुभाग में बिताए 3 वर्ष के कार्यकाल पर कहा कि बदनावर की मीडिया, राजनेता, एवं आम लोगों का मुझे हमेशा सहयोग मिला है। जिसके कारण में अपने 3 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर पाया हुॅं। बदनावर में बिताए गए समय को याद करते हुऐ गौड़ भावुक हो गए ।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पंडित प्रदीप पांडे द्वारा किया गया। आभार कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा द्वारा मान गया।
इस मौके पर महेश पाटीदार, प्रवीण चावला, राकेश सिंह चौहान, अनूप जायसवाल, प्रदीप पंवार, आशीष परमार सचित बाहेती, पार्षद जितेंद्र शर्मा,सौरभ बल्दवा, पवन सोमानी, दीपक द्विवेदी, संतोष सोनगरा, जय श्री भट्ट, सारिका पटेल, दीपा शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

रॉबिन जिंदल उर्फ Oye Indori को दुष्कर्म केस में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा – हे प्रभु हे महाकाल दूसरा सिंधिया कांग्रेस में पैदा ना हो , तो सिंधिया ने ट्विट कर कहा हे प्रभु महाकाल भारत में दिग्विजय सिंह जैसा बंटाधार पैदा ना हो

Jansamvad Express Digital

राहुल गाँधी के आगे झुकी मोदी सरकार : केन्द्रीय केबिनेट में हुआ ये बड़ा फैसला

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page