Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी के चुनाव प्रचार पर 06 साल तक रोक लगाने की मांग , आज दिल्ली हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

नई  दिल्ली ||  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 6 साल के लिए चुनावी बैन लगाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार (26 अप्रैल) को सुनवाई होगी। एडवोकेट आनंद एस. जोंधले ने PM नरेंद्र मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में उनके खिलाफ याचिका लगाई है।

जोंधले ने 15 अप्रैल को अपनी याचिका में कहा था कि PM मोदी भगवान और मंदिरों के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा- PM ने 9 अप्रैल को यूपी के पीलीभीत में अपने भाषण के दौरान हिंदू देवी-देवताओं, सिख देवताओं और उनके पूजा स्थलों के नाम पर वोट मांगे। इसी स्पीच को एडवोकेट जोंधले ने आधार बनाया है।

याचिकाकर्ता का आरोप- PM की कुछ टिप्पणियां नफरत पैदा करती हैं
जोंधले के मुताबिक, मोदी ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर का निर्माण करवाया। करतारपुर साहिब कॉरिडोर का विकास करवाया। PM ने कहा कि उन्होंने गुरुद्वारों में परोसे जाने वाले लंगर में इस्तेमाल होने वाले सामान से जीएसटी हटाया। साथ ही अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां वापस मंगवाई।

याचिकाकर्ता जोंधले ने कहा कि आचार संहिता के तहत कोई भी पार्टी या उम्मीदवार किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकता, जो दो जातियों या समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकती है

उन्होंने बताया कि वे मोदी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग के पास भी गए थे और IPC की धारा 153 ए (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत कार्रवाई की मांग भी की थी। हालांकि, आयोग ने कोई एक्शन नहीं लिया।

Related posts

कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े के जन्मदिन पर सुंदरकांड का आयोजन,हजारों लोग हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

उत्तर प्रदेश में माफियाओ का अंत शुरू , अतीक के बेटे असद का यूपी STF ने किया एनकाउंटर,उमेश पाल हत्या का था आरोपी

नगर में बड़े धूमधाम से मनाया गया राम नवमी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment