Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव आयोग के नोटिस के बावजूद भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष नड्डा ने दिया विवादित बयान

नई दिल्ली |  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर फिर से हमला किया है। नड्‌डा ने एक वीडियो जारी करके कहा- कांग्रेस और INDI गठबंधन का छुपा हुआ एजेंडा है कि SC, ST और OBC के अधिकारों को छीनना और मुसलमानों को देना है।

नड्‌डा का यह बयान तब आया है जब चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के बयान को लेकर उन्हें नोटिस भेजा है और 29 अप्रैल तक जवाब मांगा है। पीएम मोदी ने बांसवाड़ा में 21 अप्रैल को कहा था कि कांग्रेस आपकी संपत्ति ज्यादा बच्चे वालों में बांट देगी।

यह पहली बार है जब चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारक की जगह पार्टी अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। PM मोदी भाजपा और राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। इस लिहाज से इनके भाषणों के लिए EC ने पार्टी अध्यक्षों को जिम्मेदार माना है

Related posts

लता मंगेशकर सम्मान प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को दिया:सिंगर बोले-वह मेरे लिए मां के समान थीं। 

Jansamvad Express Digital

CBI ने BSNL के GM को रिश्वत लेते पकड़ा

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी आज , नेता प्रतिपक्ष के नाम का होगा फैसला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment