Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दुसरे चरण के मतदान में राजस्थान की 13 सीटो पर मतदान जारी , वसुंधरा , गेहलोत , बिरला ने किया मतदान

जयपुर |  देश की 88 सीटो पर दुसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है  ,राजस्थान में आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 सीटों के लिए मतदान हो रहा  है। दुसरे चरण में राजस्थान की जो सीट शामिल है उसमे  जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालोर, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, टोंक-सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़-बारां सीट शामिल हैं।

शुक्रवार  सुबह नौ बजे तक इन जिलों में 11.77 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा मतदान कोटा में 13.32 फीसदी हुआ है।

इससे पहले सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में कई दिग्गज नेताओं ने सुबह-सुबह ही अपना वोट डाला। इनमें शिक्षा मदन दिलावर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और बाड़मेर-जैसलमेर से भाजपा कैंडिडेट और मंत्री कैलाश चौधरी शामिल हैं।जोधपुर में मतदान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि भाजपा की स्थिति बेहद खराब है और उनकी ओर से केवल झूठ फैलाया जा रहा है।

वहीं, कोटा से भाजपा कैंडिडेट ओम बिरला ने कहा कि कोट में कोई फाइट नहीं है। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में विवाद भी सामने आया है। यहां का एक डाक मतपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस चरण में सबसे रोचक मुकाबला बाड़मेर, बांसवाड़ा और कोटा सीट पर है।

इधर मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे राजस्थान के कद्दावर कांग्रेस नेता सचिन पायलट दावा कर रहे है की इस बार राजस्थान में कांग्रेस पार्टी आधे से ज्यादा सीट पर जीत हासिल करेगी |

Related posts

भारत-इजराइल की पहली सह-निर्मित फिल्म ‘मर्डर्स टू क्लोज: लव टू फार’ लेक्स नॉयर महोत्सव के लिए चयनित

Jansamvad Express Digital

वायु गुणवत्ता बनाए रखने 30 नवम्बर तक करें कार्य-योजना प्रस्तुत : मुख्य सचिव अनुराग जैन

Jansamvad Express Digital

मध्य प्रदेश के चार संभाग के 10 जिलों में लू को लेकर अलर्ट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment