Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति स्टब को भारत आने का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली || प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ़िनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के बीच बुधवार को फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत-फ़िनलैंड द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ़िनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के बीच बुधवार को फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान राष्ट्रपति स्टब ने यूक्रेन में संघर्ष के समाधान पर वाशिंगटन में यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच हुई हालिया बैठकों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान पीएम मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

दोनों नेताओं ने भारत-फ़िनलैंड द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और क्वांटम प्रौद्योगिकी, 6G, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा और स्थिरता सहित उभरते क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति स्टब ने वर्ष 2026 में भारत द्वारा आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए समर्थन को भी दोहराया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति स्टब को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

Related posts

चौथे दिन भी ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार: निफ्टी में 20 अंक तेजी , मेटल और एनर्जी शेयर में तेजी

Jansamvad Express Digital

श्री डुण्डेश्वर महादेव देवनारायण महाराज मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का छटा दिवस

Jansamvad Express Digital

शराबी शिक्षक ने छात्रा की काटी चोटी:कलेक्टर ने दिए प्रकरण दर्ज के आदेश

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment