Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

प्रदेश भर में अदा की गई ईद की नमाज , उज्जैन की ईदगाह में हजारो मुस्लिमो ने पढ़ी नमाज

उज्जैन | मध्यप्रदेश  में आज मुस्लिम समाज का ईद पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है , एक माह तक रमजान पूरा होने के बाद आज अलविदा रमजान के साथ ईद की नमाज अदा की गई ,  उज्जैन में गुरुवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ईद-उल-फितर, मीठी ईद सुबह से मुस्लिम समाज के लोग ईद गाह के साथ ही  मस्जिदों में होने वाली नमाज के लिए निकले। नमाज अदा होने के बाद मुस्लिम जन ने दूसरे को ईद पर्व की मुबारकबाद दी।

उज्जैन में  ईद पर्व पर सुबह शहर की विभिन्न मस्जिदों जामा मस्जिद,कोट मोहल्ला मस्जिद,लाल मस्जिद, नई सड़क, शिकारी गली मस्जिद, मिर्जावाडी मस्जिद, हम्मालवाडी मस्जिद, भेरूगढ़ मस्जिद,नूरे इस्माईल आगर रोड़ नाका,बड़ी मस्जिद, फ्रीगंज मस्जिद,दानी गेट मस्जिद, नबी साहब गुदरी चौराहा सहित अन्य मस्जिदों पर ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के घर जाकर ईद-उल-फितर की एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मीठी सेवइयां खिलाई।

उज्जैन शहर में ईद की मुख्य नमाज इंदिरा नगर स्थित ईदगाह पर अदा की गई। नमाज के बाद उज्जैन एडीएम अनुकूल जैन सहित अन्य अधिकारी ईदगाह पर पहुंचे और उन्होंने शहर काजी मौलवी खलिकुर्रहमान सहित मुस्लिम समाज के लोगो को ईद की शुभकामना दी।

Related posts

पतंग उड़ाने की बात को लेकर दो पक्ष में विवाद , पुलिस ने की क्रास कायमी

Jansamvad Express Digital

शिवराज मामा से मांग रहे भांजे भी एक हजार – वीडियो हुआ वायरल

क्रिकेटर अक्षर पटेल महाकाल मंदिर पहुंचे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment