Jan Samvad Express
Breaking News
उज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्य

मंदिर जिर्णोद्धार और मूर्ति स्थापना कार्य शुरू होने से पहले खेड़ा देवताओं को पूजा

घट्टिया- तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिछड़ौद में बुधवार को गांव के अतिप्राचीन श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर के जिर्णोद्धार और नाग महाराज मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर खेड़ा देवताओं की पूजा- अर्चना कर गांव में सुख- समृद्धि की कामना की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 28 अप्रैल से गांव के अतिप्राचीन श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होने के साथ ही गांव के बीचों- बीच स्थित श्री नाग महाराज मंदिर परिसर में भव्य मूर्ति स्थापना आयोजन के शुरू होने से पूर्व गांव के ग्रामीणों ने खेड़ा देवताओं की पूजा- अर्चना करते हुए ऐतिहासिक रुप में मंदिर निर्माण और मूर्ति स्थापना आयोजन को सफल बनाने की कामना की। इस मौके पर राजेश पाटीदार, धन्नूलाल चौधरी, गणेश शर्मा, शिवनारायण वर्मा, राजेश पाटीदार, मानसिंह चौधरी, राजमल राठौर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए , पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी बैठक छोड़ बाहर आई

jansamvadexpress

पोती को फोन पर बात करने से रोकना दादा को पढ़ा महंगा

jansamvadexpress

5 हजार रुपए का इनामी फरार आरोपी पकड़ाया

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token