Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराज्यरायपुर

महाकाल दर्शन करने आये युवक की होटल की छत से गिरने से हुई मौत

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन में  महाकालेश्वर मंदिर  दर्शन करने  के लिए आए श्रद्धालु की होटल की छत से गिरने से मौत  हो गई। छत्तीसगढ़ का युवक अपने दोस्तों और परिजन के साथ  उज्जैन  आया था। शनिवार रात सभी ने खाना खाया और छत पर टहलने चले गए। घटना इसी दौरान हुई। पुलिस हादसे और सुसाइड, दोनों एंगल से जांच कर रही है।

पडोसी राज्य  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ निवासी पुरुषोत्तम (25)  की होटल की  छत से गिरने से मौत हुई है। युवक, अपने  दोस्तों और परिजन सहित करीब  15 लोग यहां शगुन होटल में ठहरे थे। सभी शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचे थे। होटल की दूसरी मंजिल पर रूम नंबर 12, 13 और 30 में रुके हुए थे।

मृतक के दोस्त और भाई रूपेश पाल, अजय साहू, दिलीप पाल, देवेंद्र साहू व अन्य ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन कर लिए आए थे। भोजन करके सभी दोस्त होटल की छत पर घूम रहे थे। अचानक पुरुषोत्तम नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

युवक के साथ आए लोगों ने बताया कि वे सभी 3 दिन का प्लान बनाकर आए थे। उज्जैन के अलग – अलग तीर्थ स्थल घूमने का प्लान था। 31 जुलाई को लौटना था।

Related posts

उज्जैन बनता जा रहा है ड्रग्स तस्करों की फरारी काटने का गढ़ : जयपुर पुलिस के बाद अब इंदौर पुलिस के हाथ लगा ड्रग तस्कर

संत ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले से लिया यु टर्न , पत्रकारों ने पूछा कितना पॅकेज मिला

पुष्प नक्षत्र पर सोने के जेवर खरीद रहे है तो सावधान : गोल्ड केरेट और प्राइस क्रास चेक करें फिर ख़रीदे , DP ज्वेलर्स पकड़ा जा चूका है नकली होलमार्क केस में

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment