Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

युवती के साथ मारपीट मामले ने लिया नया रूप , धरना दे रहे मुस्लिम समाज की भीड़ में एक युवक ने धमकी दी सवारी निकाल कर दिखाओ , मुस्लिम समाज ने धमकी देने वाली की पिट कर भगाया

उज्जैन में दो दिन पहले मुस्लिम समाज की युवती के साथ मारपीट किये जाने के मामले में शनिवार को को समाजजन ने दोषियों पर कार्रवाही किये जाने की मांग को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव किया था | सब कुछ ठीक चल रहा था प्रशासन भी युवती के साथ मारपीट मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाही करने की तेयारी में था लेकिन  पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रदर्शन के दौरान एक युवक भीड़ में से अचानक उठा और उसने धमकी भरे अंदाज में कह दिया की कार्रवाही नही हुई तो सोमवार को – ‘सवारी निकालकर दिखा दो’। हालकी युवक के ऐसा कहने पर तत्काल ही समाज के लोगो ने मोके पर उसका विरोध किया और उक्त युवक डाट फटकार करते हुए मोके से हटा दिया , लेकिन उक्त वक्तव्य मोके पर मोजूद मिडिया कर्मियों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसके बाद तेजी से सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया गया |

इसके खिलाफ बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, शहर के खाराकुआं थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना हुई थी। जिसके विरोध में शनिवार को एक समुदाय के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। ये लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके मकान तोड़ने की मांग कर रहे थे। ये लोग कांग्रेस नेत्री नूरी खान और कांग्रेस शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना देने पहुंचे थे।

इसी प्रदर्शन के दौरान एक युवक महाकाल की सवारी निकालकर दिखाने की धमकी देने लगा। वह कहने लगा- आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तारीख तय नहीं की जाती है, घर कब तोड़ेंगे, परसो सवारी है, सवारी निकालकर दिखा दो।

मोके पर मोजूद समाज के लोगो में  युवक की बात का किसी ने भी नहीं किया समर्थन

धरने के दौरान युवक की इस बात का किसी ने भी समर्थन नहीं किया। लोगों ने इसका विरोध किया। कहा कि सवारी को रोकने की बात कहना गलत है। हम यहां एक लड़की को न्याय दिलाने आए हैं। धरना प्रदर्शन को लीड कर रही कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम खुद फूलों की बारिश के साथ भगवान महाकाल की सवारी निकलवाएंगे। किसी में दम है तो रोक के दिखाए। गंगा-जमुना तहजीब से ही उज्जैन में धार्मिक सौहार्द बना रहेगा। हम एक बेटी के न्याय की आवाज उठाने गए थे, ऐसे किसी बयान का समर्थन नहीं करते।

युवक के बयान ने पकड़ा तुल , भाजयुमो और  बजरंग दल ने किया थाने का घेराव

युवक का वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ता अजाक थाने पहुंच गए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित चौबे ने एक वीडियो दिया, जो उस लड़के की पिटाई का था, जिसने शुक्रवार शाम को लड़की के साथ मारपीट की थी। वीडियो में कुछ महिला और युवक उस लड़के के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

 

इनका कहना है 

अखाड़े के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद जी महाराज ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उज्जैन में श्रावण माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। ऐसे में इस तरह की धमकी गलत है। महाकाल की सवारी रोकने के लिए धमकी दे रहे हैं, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।-महामंडलेश्वर अतुलेशानंद 

शहर काजी खलीफुर्रहमान ने वायरल वीडियो की निंदा करते हुए कहा कि कंट्रोल रूम पर हुए धरने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने गलत बात की थी। प्रशासन को इसकी जांच करना चाहिए। मुस्लिम समाज इस शहर में आने वाले भक्तों का इस्तकबाल करता है।शहर काजी खालिकुर्रह्मन 

Related posts

पहलगाम हमले में मारे गए शुभम के परिवार से मिले राहुल

jansamvadexpress

होली से पहले भक्तो के बीच पहुंचे भगवान शिव माता पार्वती , भूत पिशाच के साथ रंगों के बीचे झूमे शिव और शिव भक्त

jansamvadexpress

दीपावली पर जयगुरुदेव बाबा उमाकान्त जी महाराज की चेतावनी : मांस नशे का सेवन रोके बिना अपराध नहीं रुक सकता

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token