Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर IT की दबिश , करीबियों के घर भी पड़ी दबिश ,करोडो की नगदी बरामद

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के जाने माने राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। जिसमें 200 करोड़ रुपये कैश बरामद है। इतना कैश देख सभी की आंखें फटी रह गई। बता दें कि छापेमारी में 9 अलमारियां नोटों से भरी पाई गईं और नोटों को गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ी। पूरे कैश की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसके बाद आयकर टीम के द्वारा  पूरे कैश को ट्रक में भरा गया है। जानकारी अनुसार माना जा रहा है कि जब्त रकम में अभी भी इजाफा हो सकता है।

छापे के बाद मिले करोडो तो प्रधानमंत्री ने किया ट्विट

MP Dheeraj Sahu IT Raid on PM Modi : पीएम मोदी ने आयकर विभाग की इस छापेमारी को लेकर शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से लूटा गया पैसा वापस करना होगा। PM मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से ओडिशा और झारखंड के उन नेताओं का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी, जिनका शराब कंपनी से संबंध है। PM मोदी ने ट्वीट कर एक खबर शेयर की, जिसमें दावा किया गया है कि झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से कथित तौर पर जुड़े एक कारोबारी समूह के विभिन्न ठिकानों से आयकर विभाग ने 200 करोड़ रुपये नकदी बरामद की है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, ‘देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें… जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।’ उन्होंने इस पोस्ट के साथ कई इमोजी भी लगाई।

अधिकारियों के अनुसार, आईटी ने ओडिशा स्थित शराब बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ कर चोरी के आरोप में शुक्रवार को तीसरे दिन भी छापे मारे और नकदी से भरे 156 बैग बरामद किए। उन्होंने बताया कि इन बैग से बरामद नकदी में से अब तक 20 करोड़ रुपये गिने जा चुके हैं। इसके साथ ही छापेमारी में अब तक 220 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा में छापेमारी के दौरान नकदी से भरे 156 बैग बरामद किए। एक अधिकारी ने कहा, ‘156 बैग में से केवल छह-सात की गिनती की गई, जिसमें 20 करोड़ रुपये की रकम पाई गई।’

 

धीरज साहु कौन है और कहा से आया इतना पैसा

धीरज प्रसाद साहू झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं। उनका जन्म नवंबर 1959 में हुआ था। बीए पास धीरज जुलाई 2010 में पहली बार कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। 2018 में धीरज एक बार फिर झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा बनाए गए। धीरज को राजनीति विरासत में मिली थी। उनके भाई शिव प्रसाद साहू लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। उनका परिवार आजादी के बाद से ही कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। 1977 में राजनीति में आने वाले धीरज 1978 में जेल भरो आंदोलन में जेल गए थे।

 

Related posts

पश्चिम बंगाल डाक्टरों ने अभिषेक बेनर्जी से बिना शर्त माफ़ी की मांग के लिए पत्र लिखा : अभिषेक की एक पोस्ट से नाराज डॉक्टर

Jansamvad Express Digital

सावन का पहला सोमवार आज: बाबा महाकाल मंदिर में हुई सावन की पहली भस्म आरती

Jansamvad Express Digital

IPL सीजन-16 का हुआ आगाज ,गुजरात की कमान हार्दिक पांडया के हाथों

Leave a Comment