Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

रात 1:52 बजे राहुल गाँधी की सोशल मीडिया X पर पोस्ट: ED के छापे की जताई आशंका

नई दिल्ली | देश की राजनीति में क्या बड़ा होने वाला है , क्या राहुल गाँधी को गिरफ्तार करने की तेयारी चल रही है , क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल , और झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरह अब  नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ED से डराने की तेयारी चल रही है , कांग्रेस नेता और नेताप्रतिपक्ष राहुल गाँधी   ने दावा किया है कि उनके खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरोट (ED) रेड की प्लानिंग हो रही।

आखिर क्यों  राहुल ने गुरुवार देर रात 1:52 बजे  ED के छापे की जानकारी  अपने सोशल मीडिया X के माध्यम से दी राहुल की इस X पेज की  एक पोस्ट में यह दावा किया गया है |

उन्होंने लिखा- टू-इन-1 को संसद में मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि मेरे खिलाफ रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं ED अधिकारियों का बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से।

राहुल ने कहा था- 6 लोग देश को चक्रव्यूह में फंसा रहे
राहुल ने 29 जुलाई को संसद सत्र के दौरान बजट 2024-25 पर लोकसभा में भाषण दिया था। इसी दौरान उन्होंने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की। उन्होंने कहा कि छह लोगों का एक ग्रुप पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। ये 6 लोग- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडाणी और अंबानी हैं।

राहुल ने कहा था- हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है।

21वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ रचा गया है- वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिह्न प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है।

राहुल बोले- जातीय जनगणना से ये चक्रव्यूह टूट जाएगा
राहुल ने कहा- इस चक्रव्यूह से करोड़ों लोगों को नुकसान हो रहा है। हम उसे तोड़ने जा रहे हैं। जातीय जनगणना से। इस सदन में हम आपको पास करके दिखाएंगे। जातीय जनगणना से ये चक्रव्यूह टूट जाएगा। हम पूरा दम लगाकर ये काम करेंगे।

कांग्रेस सांसद ने कहा- हम चाहते थे जो अन्नदाता है जो सरकार से MSP मांग रहा है। हमें लगता था सरकार बजट में इसका प्रावधान कर देती तो जो किसान चक्रव्यूह में फंसे हैं वे निकल पाते। आपने नहीं किया तो मैं यहां इंडिया ब्लॉक की तरफ से गारंटी देता हूं कि हम इस सदन में पास करके आपको देंगे।

Related posts

उधारी के पैसे चुकाने के लिए दुसरे से उधार लिए , उधारी चुकाई और फिर लूट कर पैसे रिकवर किये

Jansamvad Express Digital

जब वाहन मालिक नहीं पहुंचा तो थाने में जमा करा दिया

Jansamvad Express Digital

इंदौर के व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी , पुलिस जाँच में जुटी

Leave a Comment