Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

रायबरेली के सांसद बने रहेंगे राहुल , वायनाड में होगा उपचुनाव

रायबरेली | कांग्रेस नेता  राहुल गांधी इस बार लोकसभा में अपनी दोनों सीट रायबरेली और वायनाड से जीत हासिल कर चुके है लेकिन वह सांसद एक ही सीट से रह सकते है ऐसे में राहुल गाँधी को एक सीट को छोड़ना होगा .ऐसे में राहुल गाँधी ने  अपनी  मां सोनिया गाँधी की परम्परागत जीत वाली  सीट रायबरेली अपने पास रख ने का मन बनाया है । संभवत वह  वायनाड छोड़ सकते हैं। बुधवार को हुई कांग्रेस की पहली बैठक और परिवार के साथ रायशुमारी के बाद उन्होंने यह फैसला किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल दोनों सीटों में से कौन सी सीट चुनें, उनके इस कन्फ्यूजन को सोनिया गांधी ने दूर किया। सोनिया ने राहुल को समझाया कि UP कांग्रेस के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए उन्हें रायबरेली अपने पास रखना चाहिए।

यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका दोबारा UP प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने इस पद को छोड़ दिया था। राहुल के सीट छोड़ने पर प्रियंका वायनाड से उपचुनाव लड़ सकती हैं। गांधी परिवार इसके जरिए उत्तर के साथ दक्षिण में पकड़ मजबूत रखना चाहता है।

राहुल के रायबरेली में बने रहने की सहमति के पीछे मां सोनिया की वह भावुक अपील भी है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘आपको बेटा सौंप रही हूं।’ राहुल ने भी रिजल्ट के दिन पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका संकेत दिया था, उन्होंने UP को स्पेशल थैंक्यू बोला था।

Related posts

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज उज्जैन की दो विधानसभा को करेगी कवर

Jansamvad Express Digital

AAP Leadar Manish Sisodia Arrest Live: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोर्ट में पेश किए गए; CBI ने मांगी पांच दिन की रिमांड; आप का विरोध जारी

Jansamvad Express Digital

मंदिर मस्जिद मामले में डॉ भागवत के बयान का RSS मुखपत्र की संपादकी में समर्थन: लिखा स्वार्थ के लिए मंदिर का प्रचार गलत

Leave a Comment