Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयकृषिराष्ट्रीय

नाले के पानी से सब्जियों की सिंचाई रोकी : करमेता  , रेगवां और कचनारी के खेतों से किए गए पंप जब्त

जबलपुर-  : नाले के पानी का उपयोग कृषि और सब्जियों की सिंचाई करने वालों के खिलाफ आज मंगलवार को भी जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई जारी रही। मंगलवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने करमेता, रेगवां और कचनारी गाँवों में कार्रवाई की और मौके पर पंप सेट जब्त किये, जिनका उपयोग नाले के प्रदूषित जल को खेतों तक सिंचाई के लिये पहुंचाने किया जा रहा था। संयुक्त दल ने कार्रवाई के दौरान खेतों की मिट्टी, उगाई गई सब्जियों और नाले के पानी की गहन जांच के लिए सैंपल भी एकत्रित किए। इन सैंपलों को संबंधित विभागों की प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा ताकि पानी और उपज में प्रदूषण के स्तर का पता लगाया जा सके। स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने पूरी कार्यवाही का पंचनामा भी तैयार किया। कार्रवाई में उपायुक्त संभव अयाची, उप संचालक उद्यानिकी डॉ नेहा पटेल, नायब तहसीलदार नीलू बागरी, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, लेब टेक्नीशियन उमेश द्विवेदी इशिता राजपूत और डॉ पूनम चक्रवर्ती सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पिटाई मामले में आरोपियों को मिली जमानत : सुनीता केजरीवाल ने लिखा सुकून मिला स्वाति बोली मेरी पिटाई से केजरीवाल को मिला सुकून

Jansamvad Express Digital

मध्य प्रदेश में आज बंद रहेंगे 23 हजार स्कूल, जानिए अचानक क्यों लिया प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन ने ये फैसला

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग आज : अखिलेश का आरोप अधिकारी चेक कर रहे आईडी

Leave a Comment