Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन को फिर मिली ICH की सोगात , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शुभारम्भ

  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वल्पाहार कर कहा कि उज्जैन को मिलेगा विभिन्न दक्षिण भारत के  व्यंजनों का स्वाद

उज्जैन | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार  को उज्जैन प्रवास के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम के समीप लगभग ढाई हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाए गए इंडियन कॉफी हाउस ( ICH ) रेस्टोरेंट का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

 

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित करने के बाद वहां पर बैठकर स्वलपाहार कर यह की खाद पदार्थ की  गुणवत्ता का  सरहाना की।
उज्जैन में तीसरी बार इंडियन कॉफी हाउस की शुरुवात हुई है इसके पहले दो बार निजी स्थानों पर इसे शुरू किया गया था लेकिन असफलता के चलते संस्था को उज्जैन ब्रांच को बंद करना पड़ा था |

लेकिन  इस बार  इंडियन कॉफ़ी हाउस शाखा का निर्माण करता एजेंसी पुलिस विभाग है। उल्लेखनीय है कि इसमें पुलिस विभाग के लिए विशेष 30% का डिस्काउंट प्रदान किया जाएगा। शुभारंभ के पश्चात आमजन के लिए यह प्रारंभ हो जाएगा। इंडियन कॉफी हाउस की पहली शाखा प्रदेश के जबलपुर में प्रारंभ की गई थी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन की जनता एवं पुलिस प्रशासन कि सुविधा के लिए इंडियन कॉफी हाउस प्रारंभ हुआ है। इसके माध्यम से सभी को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन मिलेगा। इसी के साथ इंडियन कॉफ़ी हाउस भारत कि विविधता को एकरूपता प्रदान करने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजन जनता को उपलब्ध करवाएगा ।

शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत  इंडियन कॉफ़ी हाउस के चेयरमेन ओके राम गोपाल के द्वारा किया गया  इस अवसर पर   राज्यसभा  सांसद संत  उमेश नाथ महाराज,विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पुलिस महानिदेशक  सुधीर सक्सेना,संभागायुक्त  संजय गुप्ता, आईजी  संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा  एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अयोध्या में भेजे जाने वाले 5 लाख लड्डुओं के लिए यूनिट का किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने लड्डू बनाए और पैकिंग भी किया,

भोपाल के भदभदा डैम के गेट खोले ,कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने से बड़ा तालाब फुल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token