Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

रील का नशा ऐसा की रेलवे ट्रेक पर दौड़ा दी थार : पुलिस को देख रिवर्स गाडी लेकर भागा युवक

राजस्थान की राजधानी जयपुर में रील बनाने के चक्कर में एक शख्स ने थार गाड़ी रेलवे ट्रैक पर ही दौड़ा दी. रेलवे ट्रैक पर दौड़ते वक्त गाड़ी वहीं फंस गई और पीछे से मालगाड़ी आ गई. जैसे-तैसे ट्रेन रोकी गई और थार को हटाया गया.

जयपुर से एक वीडियो सामने आया है जहां एक थार गाड़ी रेलवे ट्रैक पर फंसी हुई नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि थार गाड़ी चालक और उसके दोस्त नशे की हालत में रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर थार दौड़ा रहे थे. उसी वक्त ट्रेन आ गई और जब थार को ट्रैक से हटाना चाहा तो थार वहीं पर फंस गई. इसके बाद जैसे-तैसे ट्रेन रोकी गई और स्थानीय लोगों की मदद से थार को ट्रैक से हटाया गया. इस मामले में पुलिस ने थार चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है्.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके का हैं. जहां पर एक काले रंग की थार गाड़ी लेकर कुछ युवक नशे में धुत होकर पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर फॉलोविंग बढ़ाने के लिए युवकों ने खतरनाक स्टंट करने के बारे में सोचा और रील बनाने के लिए थार रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चढ़ा दी. कुछ दूर तक चलने के बाद अचानक रेलवे ट्रैक पर पीछे मालगाड़ी आ गई. मालगाड़ी के लोको पायलट की सूझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया और उसने समय रहते ट्रेन को रोक दिया.

तीन लोगों को मारी टक्कर

थार चालक जब भागा तो वह मूंडिया रामसर की तरफ तेज रफ्तार से भाग निकला. इस दौरान उसने रास्ते में भी दो-तीन लोगों टक्कर मारी. नशे की हालत में गाड़ी चालक पहले तो भाग निकला. लेकिन, पुलिस ने सूचना के आधार पर थार चलाने वाले शख्स को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ रेलवे नियमों के तहत साथ ही अन्य मामलों में शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने कहा कि ऐसी घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

नशे में था युवक

नशे में धुत युवक रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के लिए थार लेकर पहुंचा था । रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के अधिकारी ने ट्रैक पर SUV देखी तो तत्काल मोके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपियों ने रिवर्स  गियर लगाकर गाडी को  दौड़ा दी। ट्रैक से उतार कर वहां से तेज स्पीड में चलाते हुए फरार हो गए।

लोको पायलट ने ट्रैक पर थार खड़ी देख समय पर ब्रेक लगा दिए। घटना के चलते ट्रैक पर मालगाड़ी को 15 मिनट रुकना पड़ा। मामला जयपुर के बिंदायका थाना इलाके के कनकपुरा और धानक्या स्टेशन के बीच सिंवार फाटक का सोमवार शाम 4:10 बजे का है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सुबह-सुबह गुरुद्वारा साहिब उज्जैन में गुरु अरदास में सम्मिलित हुए

पशु प्रेम ने बनाया शांतनु को रतन टाटा का खास दोस्त : उम्र में 55 साल छोटा लेकिन सोच एक समान

दूध और डेयरी उत्पादों पर जीएसटी में राहत, उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment