Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

लता मंगेशकर सम्मान प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को दिया:सिंगर बोले-वह मेरे लिए मां के समान थीं। 

इंदौर || साल 2024 का लता मंगेशकर सम्मान प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को दिया गया। इंदौर में रविवार को आयोजित लता मंगेशकर अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सिंगर सोनू निगम करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान सोनू निगम ने लोगों की फरमाइश पर कई गाने गाए। सोनू निगम ने कहा- आज से 30 साल पहले मैं इंदौर में इसी कार्यक्रम में शामिल हुआ था। तब यह सम्मान प्रसिद्ध गायक तलत महमूद को दिया गया था। आज 30 साल बाद मुझे यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। यह मेरे लिए गर्व की बात है। सोनू निगम ने स्वर्गीय लता मंगेशकर को याद करते हुए कहा-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी समारोह को संबोधित करते हुए सोनू निगम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा- इनकी मखमली आवाज के सभी कायल हैं। इसी बीच, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे और उन्होंने मंच पर सोनू निगम को गले लगा लिया। समारोह के पहले दिन शनिवार शाम लता मंगेशकर सुगम संगीत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 

Related posts

शंकराचार्य जयंती पर किया महामंडलेश्वर एवं संतों का सम्मान

एमपी को मिले और 12 चीते , साऊथ अफ्रीका से मध्यप्रदेश के श्योपुर पालपुर क्रूनो पहुंचे

Jansamvad Express Digital

30 नवम्बर को तेलंगाना में भी पूर्ण हुआ मतदान , यह पिछले चुनाव के मुकाबले 2.76% कम है

Leave a Comment