Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

वायनाड में मरने वालो की संख्या 100 पार और 200 से ज्यादा घायल: मामला वायनाड में हुई तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड

वायनाड | केरल में  आए प्रलय के बाद लगातार बचाव कार्य जारी है सेना के द्वारा यह रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है लैंडस्लाइड में मरने वालो और घायलों की संख्या भी बढती जा रही है , क्षेत्रीय सांसद राहुल गाँधी भी लगातर राहत कार्य को लेकर स्थानीय प्रशासन से संपर्क साधे हुए है |

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा 151 हो गया है। 116 अस्पताल में हैं, जबकि 220 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है।

यह लैंडस्लाइड सोमवार देर रात मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुई थीं। इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं।

प्रभावित इलाकों में आर्मी, एयरफोर्स, SDRF और NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। देर रात तक 1 हजार लोगों को मलबे से निकाला जा चुका था। रात को रेस्क्यू बंद कर दिया गया था, जो सुबह फिर शुरू किया गया है।

मंगलवार को कन्नूर से आर्मी के 225 जवानों को वायनाड के लिए रवाना किया गया। एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू के लिए भेजे गए, लेकिन बारिश के चलते उन्हें कोझिकोड लौटना पड़ा।

लगातार बारिश की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वायनाड दौरा रद्द कर दिया है। वे बुधवार को यहां पीड़ितों से मिलने जाने वाले थे।

मौसम विभाग ने बुधवार को वायनाड समेत 5 जिलों मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड कन्नूर और कासरगोड जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

हादसे के बाद राज्य में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। 12 जिलों में स्कूल-कॉलेज में 30 जुलाई को छुट्टी घोषित कर दी गई। केरल यूनिवर्सिटी ने 30 और 31 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

मदद के लिए  कंट्रोल रूम बनाया गया, हेल्पलाइन नंबर जारी 

वायनाड लैंडस्लाइड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम बना दिया है। साथ ही दो हेल्पलाइन नंबर 8086010833 और 9656938689 जारी किए। केरल के स्वास्थ्य मंत्री ऑफिस ने बताया है कि वायनाड के चूरलमाला में घायलों का इलाज करने के लिए एक मस्जिद और मदरसे में टेम्परेरी हॉस्पिटल बनाया गया है।

केंद्र ने मुआवजा देने की घोषणा की, क्षेत्रीय सांसद ने मदद की अपील की 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल सरकार को केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही मरने वालों के परिजन को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वायनाड की घटना पर सरकार से हर संभव मदद पहुंचाने की अपील की है।

Related posts

उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने खेरवास में स्थापित हो रहे सोया प्लांट का निरीक्षण किया ,फेक्ट्री निर्माण कार्य का अवलोकन किया, कंपनी के एमडी ने निर्माण कार्यो की जानकारी दी

Jansamvad Express Digital

भोरासा के शमशान में हो रहे जनसहयोग से निर्माण कार्यों का लिया जायजा,श्मशान घाट में शुरू हुआ सौंदर्यीकरण का कार्य

मुंबई में देर रात को भारी बारिश:मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

Leave a Comment