Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

अल्लू अर्जुन को चिकड़पल्ली पुलिस का नोटिस आज होगी पूछताछ : अल्लू अर्जुन होंगे थाने पेश

हैदराबाद  || मश्शुर फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है एक बार फिर  पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ केस में अल्लू अर्जुन से आज पुलिस के द्वारा  पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सोमवार  देर रात उन्हें नोटिस भेजा था। अल्लू अर्जुन चिकड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं। जाने से पहले उन्होंने अपनी बेटी अरहा को प्यार किया।

पुलिस ने अल्लू अर्जुन के रिश्तेदारों को अलर्ट रहने को कहा है, क्योंकि 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर में तोड़फोड़ की गई थी। इससे पहले अल्लू अर्जुन से इस मामले में 10 दिसंबर को पूछताछ हुई थी।

इस बीच तेलंगाना कांग्रेस के सीनियर नेता थीनमर मल्लाना ने पुष्पा-2 के एक सीन को लेकर अल्लू अर्जुन, डायरेक्टर सुकुमार, प्रोड्यूसर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस सीन में एक्टर स्वीमिंग पूल में यूरिनेट करते नजर आ रहे हैं और पूल में एक पुलिस अफसर भी मौजूद है। मल्लाना ने कहा कि यह सीन पुलिस अफसरों की गरिमा के खिलाफ है।

महिला का पति केस से पीछे हटने को तैयार

इधर  भगदड़ मामले में मृत   महिला के पति भास्कर अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस वापस लेने को तैयार हैं। वे घटना में अल्लू अर्जुन को दोषी नहीं मानते। भास्कर ने कहा कि बेटे के इलाज के लिए अभिनेता से पूरा सहयोग मिला है। घटना के अगले दिन से ही अल्लू हमारा सपोर्ट कर रहे हैं।

ये हादसा हमारा बैड लक है। हमें एक्टर की गिरफ्तारी के लिए दोषी ठहराया गया, लेकिन हमारे पास लड़ने की ताकत नहीं है। भास्कर ने कहा कि मेरा 8 साल का बेटा श्री तेज एक्टर का फैन है इसलिए वो स्क्रीनिंग में गया था। वो पिछले 20 दिन से कोमा में है। कभी-कभी आंखें खोलता है, वो किसी को पहचान नहीं रहा। हमें नहीं पता उसके इलाज में कितना समय लगेगा।

Related posts

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट पत्नी समेत गिरफ्तार , 30 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Jansamvad Express Digital

सोनकच्छ विधायक वर्मा के साथ भौरासा नगर का प्रतिनिधिमंडल मिला देवास जिला कलेक्टर से

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 2000 रुपये, पंजाब में फरिश्ते योजना होगी शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment