Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

वीडियो बनाकर जादूगर की खोल दी पोल : देखे कैसे जादू दिखाने वाले बनाते है मुर्ख

मैजिक शो देखना किसे पसंद नहीं. बचपन में गांव-गांव में घूमकर छोटे-मोटे जादूगर इस तरह के हैरान करने वाले स्टंट दिखाते थे. बड़े जादूगरों के जादू का तरीका भी बड़ा होता था. सोशल मीडिया पर तो अक्सर ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं. लेकिन जादू एक तरह से हाथ की सफाई से जुड़ी कला है, जिसे जादूगर इतने बेहतरी से करता है कि आप हैरान हो जाते हैं. कोई मैजिशियन कभी टोपी के अंदर से कबूतर निकालता है, तो कभी बॉक्स के अंदर जिंदा लड़की को बंद कर गायब कर देता है. लोग इन्हें जादू समझ लेते हैं. लेकिन, असल में ये खेल जादू नहीं होते, बल्कि हाथ की सफ़ाई से जुड़ा होता है. सोशल मीडिया पर जादू से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शायद चुपके से बनाया गया है. लेकिन इस वीडियो में जादूगर के सीक्रेट को ही लीक कर दिया गया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को छत के ऊपर से बनाया गया है. यानी जादू देखने पहुंची जनता को सामने का नजारा ही दिखाई देगा, लेकिन ऊपर से बैकग्राउंड में क्या चल रहा है, वो भी साफ-साफ नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सामने शायद बहुत सारे लोग खड़े हैं. बगल में भी कुछ लोग आ गए हैं. स्टेज पर एक लड़की खड़ी है. तभी वहां पर जादूगर पहुंचता है. वो जादूगर लड़का का हाथ पकड़ता है और स्टेज पर रखे लोहे की ग्रिल पर उसे रस्सियों से बांधने लगता है. लड़की को बांधने के बाद उस ग्रिल पर पर्दा लगा देता है. वो लोगों को दिखाता है कि कैसे लड़की कुछ पलों में आजाद हो जाएगी और रस्सी के पीछे जादूगर बंधा होगा. आस-पास मौजूद लोग हैरानी से जादू को देख रहे होते हैं. तभी चुपके से बनाए गए इस वीडियो में जादू का सीक्रेट लीक हो जाता है.

दरअसल, जादूगर पीछे से ग्रिल को दरवाजे की तरह खोल देता है, जिससे लड़की बाहर निकल आती है. लड़की के निकलते ही उसकी जगह जादूगर घुस जाता है. लड़की तुरंत पर्दे को हटाती है तो जादूगर रस्सियों के पीछे बंधा नजर आता है. लोग हैरान हो जाते हैं. लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ लोगों को समझ आ गया कि कैसे हाथ की सफाई से इस जादू को दिखाया जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. यह वीडियो मलेशिया का है, जिसे इंस्टाग्राम यूजर @teachermalaysia ने शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, 45 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है. वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स भी आए हैं.

Related posts

बाइक चोरी कर कोर्ट पंहुचा युवक बोला मैंने हत्या की है में सरेंडर करने आया हूँ

तीसरे ‘कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन’ में शामिल होंगे पीएम मोदी

उज्जैन के बाद अब इंदौर में भी MDH मसाले का होगा प्लांट : स्थानीय स्वाद के मसाले होंगे यही तैयार

Leave a Comment