Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

शिवसेना गुट के नेता की फेसबुक लाइव के दोरान हत्या . आरोपी ने खुद को भी मारी गोली , दोनों की मौत

मुंबई के दहिसर इलाके में उद्धव गुट के शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गुरुवार (8 फरवरी) रात में गोली मार कर हत्या कर दी गई। अभिषेक को फेसबुक लाइव पर चर्चा के दौरान गोली मारी गई। अभिषेक पर हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी 4 गोलियां मारीं।

इससे उसकी भी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मॉरिस के रूप में की गई है। अभिषेक घोषालकर ​​​​​​शिवसेना (उद्धव गुट) के पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे। मॉरिस ने फेसबुक लाइव के बहाने अभिषेक को अपने ऑफिस बुलाया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा गया कि अभिषेक फेसबुक लाइव के बाद उठकर जा रहे थे। इसी दौरान मॉरिस ने उन पर 4-5 राउंड फायरिंग की। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। अभिषेक को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मुंबई पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि मॉरिस को मुंबई पुलिस की ओर से कोई हथियार लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। इसलिए मॉरिस ने जिस हथियार से फायरिंग की, उसके अवैध होने का शक है।

शिवसेना नेता की हत्या और हमलवार की खुदकुशी को लेकर दो अलग-अलग FIR दर्ज किए गए हैं। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक और मॉरिस के बीच कुछ मनमुटाव था। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके कारण गुरुवार की रात मॉरिस के बुलाने पर घोषालकर उसके ऑफिस आए थे। लाइव के दौरान अभिषेक कहते भी हैं कि उन्हें मॉरिस के साथ देखकर लोग हैरान होंगे।

Related posts

उज्जैन संभाग में गेहूं उपार्जन और पेयजल प्रदाय की समीक्षा: अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने दिए आवश्यक निर्देश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के जिला कलेक्टरों को गृहमंत्री द्वारा धमकाने वाले मामले में चुनाव आयोग ने जवाब माँगा , कहा हमें लिस्ट थे कौन से कलेक्टरों को धमकाया

कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment