Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सलमान खान के घर चली गोलिया , लारेन विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी , महाराष्ट्र सरकार ने बधाई सलमान की सुरक्षा

 मुंबई | लम्बे समय से अभिनेता सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकी के बाद रविवार को  सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने  सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। बाइक से आए दो हमलावरों ने सलमान के घर पर बाहर से  4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।

घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है।

एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

7.8 बोर की बंदूक से फायरिंग हुई
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली है। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक को भी जब्त कर लिया है। फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी राज्य के बाहर के हो सकते हैं और इनकी लंबाई 5 फीट 8 इंच हो सकती है। सलमान के घर के बाहर जितने भी CCTV कैमरे लगे थे, उनके DVR को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। ग्रुप के मेंबर अनमोल बिश्नोई ने एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि आने वाले समय में भी सलमान पर हमला हो सकता है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।

सलमान के फार्म हॉउस की भी की गई रेकी 

अभिनेता सलमान खान को जान से मारने के लिए विश्नाई गैंग के द्वारा उनके पनवेड स्थित फ़ार्म हॉउस की भी रेकी की गई इसके लिए हमलावरों ने इस क्षेत्र में किराए से मकान भी लिया था , ताकि फ़ार्म हॉउस आने के दोरान सलामन पर हमला किया जा सके , रविवार को हुई फायरिंग के बाद महाराष्ट्र पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे है |

आखिर देश के मशहूर अभिनेता ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगो की सुरक्षा तो दूर की बात है

Related posts

दिल्ली एयर प्रदुषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सोनम ने शादी के पहले ही कर ली थी राजा को रास्ते से हटाने की प्लानिंग : पिता को कहा था शादी आपकी मर्जी से कर रही हूँ

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति स्टब को भारत आने का दिया निमंत्रण

Leave a Comment