Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

श्री नगर में सेना और आतंकी मुठभेड़ : एक आतंकी ढेर , सेना ने दाचीगाम फॉरेस्ट की तरफ जाने वाले रास्ते बंद किए

जम्मू कश्मीर ||  श्रीनगर में दाचीगाम के जंगलों से लगे हरवान इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। 22 दिन में यह दूसरी मुठभेड़ है, जो सोमवार रात से चल रही है। हालांकि, अभी बाकी आतंकियों की तलाश जारी है। सेना ने आतंकियों को खोजने के लिए दाचीगाम जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है।

इससे पहले हरवान जंगल में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जंगल में पहुंचे जवानों पर पहले आतंकियों ने गोली चलाई। थोड़ी ही देर में आतंकियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी।

22 दिन पहले 10 नवंबर को भी हरवान के जंगल में एक एनकाउंटर हुआ था, लेकिन तब आतंकी भागने में कामयाब हुई थे। कई घंटों तक गोलीबारी के बाद एनकाउंटर बंद कर दिया गया। तब भी 2-3 आतंकियों की छिपे होने की खबर मिली थी।

Related posts

नागदा नगर पालिका परिषद ट्रेंचिंग ग्राउंड 30 लाख की लागत से बनी बाउंड्री दीवाल पहली बारिश में ध्वस्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने की शिष्टाचार भेंट

महाकाल मंदिर में उज्जैन के लोग आधार कार्ड दिखा कर करेंगे दर्शन व्यवस्था हुई शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment