Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 05 मार्च को आएगी उज्जैन , बाबा महाकाल के दर्शन कर यात्रा शुरू करेंगे राहुल

उज्जैन |  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है , यात्रा ग्वालियर संभाग में जिसके बाद यात्रा उज्जैन संभाग में प्रवेश करेगी संभवत  5 मार्च को राहुल की ये यात्रा उज्जैन  शहर पहुंचेगी। इसकी तैयारियों में केंद्रीय-प्रदेश व स्थानीय स्तर के पार्टी पदाधिकारी जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर 3 बजे करीब 300 कांग्रेसी राहुल गांधी के रोड शो वाले रूट पर जनता को आमंत्रण पत्र भेंट करने निकलेंगे। उनसे आग्रह करेंगे वे कि यात्रा में शामिल हो व यात्रा का स्वागत करे। इधर, यात्रा के लिए पदाधिकारियों को प्रत्येक वार्ड से 250 से 300 लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है।

रविवार को यात्रा के प्रभारी रवि जोशी व जिले की प्रभारी शोभा ओझा ने शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। लक्ष्य दिया गया। भदौरिया ने बताया कि यात्रा 5 मार्च की दोपहर करीब 3-4 बजे के आसपास मक्सी मार्ग से होते हुए उज्जैन पहुंचेगी। महाकाल के दर्शन के बाद राहुल गांधी महाकाल चौराहा से, गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवासगेट चौराहा तक रोड शो करेंगे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा

Jansamvad Express Digital

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की

Jansamvad Express Digital

मिजोरम में 03 दिसंबर को नहीं होगी मतगणना , इसाई समाज की मांग पर 04 दिसंबर को की जाएगी मतगणना

Leave a Comment