Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

श्री राम राह्गिरी आनंद उत्सव में भक्ति मय दिखे मुख्यमंत्री मोहन यादव

उज्जैन | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने एक बार फिर अपने गृह नगर में राह्गिरी उत्सव की शुरुवात कर दी है प्रति रविवार को होने वाला यह आयोजन लम्बे समय से बंद था लेकिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान सँभालने के बाद सबसे पहले मोहन यादव ने अपनी विधानसभा में इस कार्य्रकम को पुन शुरू करवाया , जिसके बाद दूसरा आयोजन शहर की उत्तर विधानसभा में यानि आज रविवार को रखा गया | दरअसल राह्गिरी मनुष्य के जीवन में आन्नद से भरने के लिए प्रति रविवार को करने की शुरुवात तत्कालीन कलेक्टर कविन्द्र कियावत के द्वारा की गई थी जिसमे शहर के लोग शामिल होते है और जीवन से जुड़े प्रतियोगी खेलो में शामिल होते है कोई सड़क पर कबड्डीखेलता है तो कोई गुल्ली डंडा |

उज्जैन में रविवार को उत्तर विधानसभा में हुई  राहगीरी के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भजन  ‘रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी…’ गाया। CM ने राम-जानकी की आरती उतारकर राहगीरी की शुरुआत की। उन्होंने लोहे की छड़ घुमाई, पंजा लड़ाया और घुड़सवारी भी की।

CM ने कहा, ‘हम सबका सौभाग्य है कि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद कल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कल पुण्य अवसर पर पूरे देशभर में दिवाली मनेगी, आप भी अपने-अपने घरों में दीप जलाएं, मिठाइयां बांटे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।’

इस बार राहगीरी भगवान राम के चरणों में समर्पित की गई। इसीलिए इसे ‘श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव’ नाम दिया गया। राहगीरी अंकपात से शुरू होकर सांदीपनि आश्रम पर समाप्त हुई।

Related posts

मुख्य सचिव ने नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

Jansamvad Express Digital

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ पर डाला प्रकाश

Jansamvad Express Digital

सज्जन सिंह वर्मा ने किया भोरासा में काकड़दा रोड का भूमि पूजन

Leave a Comment