Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशरायपुरराष्ट्रीय

5 राज्य 8 एग्जिट पोल , कही कांग्रेस तो कही भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में चार पोल कांग्रेस के तो 4 भाजपा के पक्ष में

पांच राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में वोटिंग की प्रक्रिया गुरुवार, यानी 30 नवंबर को पूरी हो गई। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। उससे पहले एग्जिट पोल और उसके आधार पर पोल ऑफ पोल्स।

इन 5 राज्यों में 8 प्रमुख न्यूज ऑर्गनाइजेशन और सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए हैं। इन सबको मिलाकर पोल ऑफ पोल्स का हिसाब लगाया है। इस हिसाब से राजस्थान-मध्यप्रदेश में भाजपा, छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। मिजोरम में हंग असेंबली के आसार हैं।

इस लिहाज से 5 में से 2 राज्यों में भाजपा और 2 में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।

 

राजस्थान: 8 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा की सरकार बन रही है। 1 पोल में कांग्रेस की सरकार बन रही है, जबकि दो में उसे सरकार बनाने के करीब बताया गया है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 102, कांग्रेस को 86 और अन्य को 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

मध्य प्रदेश: 8 एग्जिट पोल में से 4 भाजपा की सत्ता में वापसी करवा रहे हैं, जबकि 3 पोल कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं, जबकि एक सत्ता के करीब बता रहे हैं। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 125, कांग्रेस को 100 और अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

छत्तीसगढ़: सभी 8 पोल कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी करवा रहे हैं। इनमें से पांच पोल में भाजपा सत्ता से 4 से 6 सीट दूर दिख रही है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, कांग्रेस को 48 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है।

तेलंगाना: 6 पोल्स जारी हुए। इनमें 5 पोल कांग्रेस को पहली बार सत्ता में आने का अनुमान जता रहे हैं, जबकि एक में सत्ता के करीब बताया गया है। सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (BRS) किसी भी पोल में सत्ता में आती नहीं दिख रही है। पोल ऑफ पोल्स में BRS को 44, कांग्रेस को 64, भाजपा को 7 और अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान है।

मिजोरम: 5 एग्जिट पोल में से एक में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को सरकार बनाते दिखाया गया है। बाकी 4 पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। पोल ऑफ पोल्स में सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 15, ZPM को 16, कांग्रेस को 7 और भाजपा को 1 सीट मिलने का अनुमान है।

Related posts

अमेरिका डॉलर की माला महाकाल को भेंट : माला चढाने वाले ने गोपनीय रखा नाम

Jansamvad Express Digital

जबलपुर के सरकारी कालेज की छात्राओ को पहले भेजे अश्लील विडिओ और की पैसो की डिमांड

Jansamvad Express Digital

दिल्ली: कई स्कूलों में बम की धमकी, छात्रों-कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment