Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअलीराजपुरइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागखंडवाखरगोनझाबुआदेवासधारनीमचबड़वानीबुरहानपुरमंदसौरमध्यप्रदेशरतलामराजनीतिराज्यशाजापुर

शिवराज की लाड़ली बहन योजना पर कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओ को देंगे 18 हजार रु साल

(नासिर बेलिम ) भोपाल। चुनावी साल शुरू होने के साथ ही मध्यप्रदेश में चुनावी जुमले शुरू हो गए है , प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 05 मार्च से लाड़ली बहन योजना की शुरुवात कर दी है इस योजना के तहत प्रदेश के 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र की बहन बेटियों ( मतदान का अधिकार रखने वाली) को सरकार हर माह 1000 रु की सहायता देगी , ये योजना के लिया आंगनवाडी कार्यकर्ताओ को घर घर जाकर पात्र बहनों की जानकारी और दस्तावेज एकत्रित करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है | शिवराज सरकार की घोषणा होने के साथ ही उधर कांग्रेस ने भी इस योजना पर वार कर दिया है या कहे की नहले पर दहला वाला पत्ता फेंक दिया है |

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने महिलाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया  है। कमलनाथ ने कहा है की प्रदेश में कांग्रेस की  सरकार आने पर महिलाओं को हर साल 18 हजार रुपये  दिए जाएँगे , यानी हर महीने 1500 रुपए की मदद कांग्रेस सरकार करेगी , उन्होंने कहा कि यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना  बनेगी।दरअसल, मध्प्रय देश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव  होने है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके साथ ही राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उपहारों की घोषणा भी कर रहे है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बड़ी घोषणा की है।

कमलनाथ ने इस  योजना को लेकर एक ट्विट twitte भी किया है उन्होंने लिखा है की   मैं मध्यप्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुखद सूचना देना चाहता हूं। कुछ महीने बाद आप सब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली हैं।कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹18000 की आर्थिक सहायता देगी। यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी।

 

Related posts

न्यू लायंस क्लब द्वारा नवरात्रि में होगा भव्य गरबे का आयोजन: 1 माह से चल रहीं है गरबा महोत्सव की तैयारी

Jansamvad Express Digital

आज उज्जैन आएँगे मुख्यमंत्री डॉ यादव : चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बजट संदेश कार्यक्रम में देंगे बजट उद्बोधन

Jansamvad Express Digital

रामनवमी पर हुए हादसे में पीड़ित परिवार से मिलने इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment