Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

Care CHL अस्पताल में लगी आग

मध्य प्रदेश: इंदौर के केयर सीएचएल अस्पताल में आग लगी जिसे बाद में बुझा दिया गया। इंदौर के केयर सीएचएल अस्पताल के आईसीयू में आग लगने की घटना के संबंध में एसीपी भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी और कहा कि शॉर्ट सर्किट (11.10) के कारण पहली मंजिल पर आईसीयू में आग लग गई. अचानक स्पार्किंग हुई और धुआं भर गया

इंदौर के एलआईजी चौराहा स्थित सीएचएल अस्पताल की पहली मंजिल पर बुधवार रात 10.30 बजे आग लग गई। इस वजह से अस्पताल में भगदड़ जैसे हालात बन गए। मरीजों को तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। दूसरी मंजिल और ग्राउंड फ्लोर के परिजनों और मरीजों की आवाजाही रोक दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के दो वाहन मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही स्टाफ ने आग बुझा दी थी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सभी मरीज ठीक हैं। हालांकि कई मरीजों को उनके परिजन ढूंढ़ते रहे कि उन्हें किस वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दरअसल एक मरीज को आईसीयू बेड पर शिफ्ट करने के दौरान वेंटिलेटर के स्विच में फाल्ट हुआ था। इस वजह कुछ देर में आईसीयू में इतना धुआं भरा गया कि मरीजों को बाहर निकाल कर तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। अफरा-तफरी के बीच कई परिजन अपने मरीजों को ढूंढते रहे कि उन्हें कहां शिफ्ट किया गया है। इस कारण परिजन चीखते-चिल्लाते रहे। परिजनों को वार्ड में नहीं जाने दिया गया। ​

Related posts

भोपाल में आयोजित हुआ ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित प्रदेश भर के युवा मोर्चा पदाधिकारी रहे मोजूद

jansamvadexpress

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  भरेवा कला शिल्पकार बलदेव वाघमारे को करेंगी सम्मानित

jansamvadexpress

विधायक सज्जन सिंह वर्मा के वादे को पूरा करने ढोल-धमाकों और जेसीबी- डंपर के साथ पहुंचे कांग्रेसी ,वार्ड 02 के संजय नगर कॉलोनी का रोड बनाया

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token