Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

भोपाल में आयोजित हुआ ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित प्रदेश भर के युवा मोर्चा पदाधिकारी रहे मोजूद

भोपाल | भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश की वृहद बैठक मे मध्यप्रदेश के सभी युवाओं को एक अनुपमेय सौगात के रूप में लागू की गई युवा नीति 2023 एवं मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के निमित ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा , प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव , संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद तथा युवा मोर्चा की प्रभारी कविता पाटीदार और मध्यप्रदेश युवा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने सभा को सम्बोधित किया और प्रदेश के सभी युवाओं की ओर से मुख्यमंत्री चोहान के प्रति आभार व्यक्त किया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया की मध्यप्रदेश का युवा आज अत्यंत प्रसन्नता और हर्ष से भरा है। भारतीय जनता पार्टी की युवा हितैषी सरकार ने प्रदेश भर के युवाओं को युवा नीति के रूप में यह जो अनुपम सौगात दी है वह निश्चित ही प्रदेश की युवा ऊर्जा को एक नई दिशा देने का कार्य करेगी। स्वामी विवेकानंद जी को आदर्श मानने वाला युवा अपने समाज, प्रदेश और देश की प्रगति हेतु सदैव संकल्पित रहा है ऐसे में उसके संकल्प को जब युवा नीति का साथ मिलेगा तो वह अपने संकल्पों को सहजता से सिद्धि की ओर ले जायेगा, स्वयं भी सशक्त होगा और एक गौरवशाली-वैभवशाली, आत्मनिर्भर और सर्वशक्तिमान मध्यप्रदेश व भारत के निर्माण में अपना योगदान भी देगा। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश के युवाओं की ओर से आपके प्रति भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने आत्मीय धन्यवाद ज्ञापित किया

उज्जैन युवा मोर्चा कार्यकारणी रही मोजूद

ये रहे मोजूद
बैठक मे भाजयुमो के प्रदेशमंत्री अमय आप्टे, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़, भाजयुमो के उज्जैन ज़िला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह प्रदेश कार्यसमित सदस्य गौरव पटवा,उज्जैन के पदाधिकारी नगर महामंत्री सुशील वाडिया नगर उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर धीरेंद्र परिहार, विशाल फतरोड, नितिन सेन ,राहुल पांचाल, पवन विश्वकर्मा, ,लकी जैन ,शुभम शिंदे, आयुष मिश्रा मंडल अध्यक्ष धर्मेश नागर ,मोहित तिवारी ,गोतम शास्त्री, आदित्य प्रजापति,राहुल डागर, प्रतीक गहलोत ,मोनू यादव लक्की लशकरी राज भदौरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी नगर जिला मीडिया प्रभारी दीपक नामदेव ने दी

Related posts

शनि मंदिर में उमड़ा भक्तो का जन सैलाब,तेल उड़त चढ़ाकर किया पूजन अर्चन

कांग्रेस को बड़ा झटका राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद एक्शन

स्वच्छता को लेकर नगर परिषद चालानी कार्यवाही करेगी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment