Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

MP कांग्रेस के नए प्रभारी जितेंद्र भोपाल पहुंचे:PCC में जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे बैठक; लोकसभा चुनाव की तैयारी पर होगा मंथन

भोपाल | मप्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जीतू पटवारी की ताजपोशी के साथ ही संगठन की समीक्षा भी शुरू हो गई है। PCC चीफ जीतू पटवारी 3 दिन से लगातार कांग्रेस की अलग-अलग विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह भोपाल आए। वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) में बैठकें लेंगे। एयरपोर्ट पर जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जितेंद्र सिंह का स्वागत किया।

सुबह 11 बजे से शुरू होगी बैठकें

प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह PCC के राजीव गांधी सभागार में मंगलवार सुबह 11 बजे से जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिला संगठन मंत्रियों की आवश्यक बैठक लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नवनियुक्त मप्र प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी बैठक को संबोधित करेंगे।

ऐसा है प्रदेश प्रभारी का भोपाल दौरा कार्यक्रम

  • सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक PCC में कार्यकर्ता-नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
  • सुबह 11:30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे।
  • शाम 5:25 बजे भोपाल से दिल्ली रवाना होंगे।

Related posts

JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब उसके भाई सूरज रेवन्ना गिरफ्तार

उज्जैन जल संकट: रविवार को पूरे शहर में नहीं आएगा पानी, निगम ने की पानी स्टोर करने की अपील

Jansamvad Express Digital

नल- जल योजना के कार्यों में लेतलाली को लेकर एसडीएम साहू ने किया निरीक्षण, जल्द कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश।

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment