Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

7 बार की चैंपियन भारतीय टीम ने विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

7 बार की चैंपियन भारतीय टीम ने विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने मंगलवार को नेपाल को 82 रन के अंतर से हराया। यह भारत की लगातार तीसरी जीत है।

रंगिरी दांबुला स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारत ने शेफाली वर्मा और देयालन हेमलता की शतकीय साझेदारी के सहारे 20 ओवर में 3 विकेट पर 178 रन का स्कोर बनाया। जवाबी पारी में नेपाल की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 96 रन ही बना सकी। नेपाल की सभी बल्लेबाज शेफाली-दयालन जितने रन भी नहीं बना सकी। शेफाली ने 81 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

ओपनर शेफाली वर्मा भारतीय टीम के लिए मैच विनर साबित हुईं। वे ओपनर करने उतरीं और 48 बॉल पर 168.75 के स्ट्राइक रेट से 81 रन बना डाले। उनकी पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उन्होंने दयालन हेमलता के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। शेफाली के साथ दयालन हेमलाता पारी की शुरुआत करने आईं। उन्होंने 42 बॉल पर 47 रनों की पारी खेली। हेमलता ने 5 चौके और एक छक्का लगाया।

Related posts

भौरांसा नगर में लीकेज करंट के निराकरण हेतु विशेष अभियान, 4 वितरण केंद्र 7 टीम 100 कर्मचारी ढूंढने निकले नगर के थंबो में करंट

jansamvadexpress

पहले दोस्ती फिर धोखाधड़ी ,10 साल बाद युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया

jansamvadexpress

सावन का चोथा सोमवार आज : बाबा महाकाल की आज चोथी सवारी , मंत्री रावत और भूरिया होंगे सवारी में शामिल

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token