Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पहले दोस्ती फिर धोखाधड़ी ,10 साल बाद युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर के तिलक नगर इलाके में रहने वाली एक युवती ने अपने 10 साल पुराने दोस्त के खिलाफ रेप और रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। फिर शादी करने के नाम पर आरोपी उसका फाइनेंशियल फायदा उठाता रहा। कार और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए रुपए भी लिए। लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

तिलक नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निजी कंपनी में जॉब करने वाली एक युवती की शिकायत पर करणवीर सिंह शरण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2014 में दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया से हुई। दोनों अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद मिलना-जुलना शुरू हुआ। करणवीर सिंह और युवती का दोनों के घर आना जाना शुरू हो गया। करण ने युवती से कहा कि वह उसे पसंद करता है। शादी करना चाहता है। इस पर युवती ने भी हां कर दी।

केस की बात पर धमकाया

युवती ने बताया कि जनवरी 2024 में शादी को लेकर कहा तो उसने बोला कि वह शादी नहीं कर पाएगा। पीड़िता ने कहा कि तुमने वादा किया था, तो धोखा क्यों दिया। जिंदगी क्यों खराब की। इस पर आरोपी ने सब कुछ भूल जाने की बात कही। पीड़िता ने कहा कि मैं तुम्हारी पुलिस में शिकायत कर दूंगी। इस पर आरोपी ने धमकाया कि इससे तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा, इज्जत से हाथ धोना पड़ेगा सो अलग। इसके बाद पीड़िता ने थाने में रेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया।

Related posts

पहलगाम में एक कश्मीरी मुस्लिम सहित 27 सेलानियो की मौत: पुलवामा के बाद दूसरा बड़ा आत्नाकी हमला

उज्जैन: मौन तीर्थ पहुंचे संत रावतपुरा सरकार, बोले- यहाँ आकर मिलती है अद्भुत आत्मिक शांति

पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव : प्रदेश में चल रहे विकास कामो से कराया अवगत

Leave a Comment